फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, जयपुर द्वारा ‘सम्पर्क, संवाद – सलाह कार्यक्रम’ संपन्न हुआ।

0
2
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, जयपुर द्वारा ‘सम्पर्क, संवाद – सलाह कार्यक्रम’ संपन्न हुआ।
120 रोगियों को देखा एवं परामर्श दिया।
भीलवाड़ा,20 अप्रैल-स्वाध्याय भवन में फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, जयपुर एवं श्री बाहुबली जैन वेलफेयर सोसायटी, भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम “सम्पर्क, संवाद – सलाह कार्यक्रम” संपन्न हुआ। 120 रोगियों  को देखा एवं  परामर्श दिया।
सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेंद्र छाबड़ा ने इस कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी।
डॉ अनूप झूरानी सीनियर डायरेक्टर रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी फॉर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल जयपुर मुख्य वक्ता के रूप मे स्क्रीन पर्दे पर  आमजन को रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी एवं आर्थराइटिस से संबंधित समस्याओं और उनके समाधान के बारे मैं जानकारी दी।
इस अवसर  वे घुटने एवं कूल्हे के दर्द, आर्थराइटिस, आधुनिक सर्जरी तकनीकों और उपचार विकल्पों पर विस्तार से जानकारियां दी। तथा उपस्थित लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। डॉक्टर झूरानी ने इसका उपाय बताते हुए कहा कि अपना वजन बढ़ाये नहीं, एक्टिव रहे, शराब- सिगरेट का उपयोग नहीं करें, चोट लग जाए उसका उपाय करें, कैल्शियम- विटामिन का भरपूर उपयोग करें। उन्होंने शुगर एवं ब्लड प्रेशर व्यक्तियों को इसका संतुलन बनाए रखने की सलाह दी अन्यथा इसके बढ़ने से घुटना रोगियों के साइड इफेक्ट होने का खतरा रहता है। आरंभ में डॉक्टर अनूप झूरानी, डॉक्टरअभिषेक,प्रतिनिधि संजय अग्रवाल, एवं दिगंबर जैन समाज ट्रस्ट स्वाध्याय भवन अध्यक्ष सोहनलाल गंगवाल को सोसाइटी  द्वारा माल्यार्पण कर पगड़ी पहनकर सम्मान किया। डॉ अनूप झूरानी एवं बाहुबली जैन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने दीप प्रज्वलन किया। महिलाओं ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। डॉ नीरज जैन ने संचालन किया। सचिव राजकुमार चौधरी ने सभी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हीराचंद चांदीवाल, वीरेंद्र छाबड़ा, प्रदीप चौधरी, राकेश पाटनी, एन.सी. जैन, अशोकबड़जात्या, कैलाश पाटनी, पूनम चंद सेठी, विजय पापड़ीवाल, राजेंद्र सेठी, प्रकाश पाटनी, अनिल जैन,लक्ष्मीकांत जैन, राजेंद्र जैन, जयकुमार कोठारी आदि उपस्थित थे।
   प्रकाश पाटनी
                      प्रचार मंत्री
                      भीलवाड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here