भागमभाग और तनाव पूर्ण जीवन शैली में सुकून की राह दिखाते हैं तीर्थंकर महावीर के सिद्धांत

0
145

ललितपुर। भारतीय जैन मिलन प्रमुख राष्ट्रीय जैन संस्था है। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या-13 द्वारा श्री आदिनाथ दि.जैन मंदिर सिविल लाइन ललितपुर में क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर महेन्द्र जैन की अध्यक्षता में महामासिक मिलन का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान महावीर के सिद्धांतों की वर्तमान संदर्भ में प्रासंगिता बिषय पर संगोष्ठी में विद्वानों एवं अतिथियों ने अपने विचार रखे । कार्यक्रम में णमोकार मंत्र का पाठ,मिलन गीत, छोटे छोटे बच्चों द्वारा नृत्य , विद्वानों का सम्मान एवं बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया।

सर्वप्रथम मंचासीन सभी विद्वानों एवं पंचायत समिति के पदाधिकारियों ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया तथा वीरांगना मोहनी जैन पत्नी वीर सतीश जैन एवं श्रीमती मीना जैन इमलया ने मंगलाचरण किया।
आदिनाथ चैत्यालय पाठशाला एवं बाहुबली नगर पाठशाला की बच्चियों ने जैन भजन पर सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति की, जिसकी सभी ने सराहना की। इस मौके पर संगोष्ठी में ब्र. मनोज भैया ने कहा कि भगवान महावीर की वाणी को गहराई से समझने का प्रयास करें तो इस युग का प्रत्येक प्राणी सुख एवं शांति से जी सकता है।

डॉ. सुनील जैन संचय ने संगोष्ठी में कहा कि भगवान महावीर की शिक्षाएं पहले से अधिक प्रासंगिक हैं। महावीर वाणी के तीन आधारभूत सिद्धांत अहिंसा, अनेकांत, अपरिग्रह आज की भागमभाग और तनाव पूर्ण जीवन शैली में शांति की राह दिखाते हैं, सुकून देते हैं। पंडित शीतल प्रसाद जैन ने कहा कि विश्व प्रभु भगवान महावीर अंतस चेतना के संवाहक थे एवं अहिंसक धर्म के परम उदघोषक थे। उन्होंने अहिंसा की विशुद्ध व्याख्या करते हुए जल और वनस्पति के संरक्षण का भी उदघोष किया।

पंडित आलोक जैन शास्त्री ने कहा कि भगवान महावीर के संदेश जियो और जीने दो को गहराई से समझने की जरूरत है। हम जीने दो की तो बात करते हैं पर खुद जियो की बात भूल जाते हैं। कार्यक्रम में दिगम्बर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष वीर अनिल जैन अंचल, जैन पंचायत समिति के महामंत्री डाँ. अक्षय जैन टडैया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अतिवीर सुरेश बाबू जैन राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री, श्रीमती मीना जैन इमलया प्रबंधक श्री आदिनाथ दि. जैन मंदिर सिविल लाइन, उदय चंद सराफ,अतिवीर महेन्द्र जैन क्षेत्रीय अध्यक्ष, अतिवीर विजय जैन क्षेत्रीय मंत्री, वीर सनत जैन खजुरिया राष्ट्रीय संयोजक, अतिवीर इं.नेमीचन्द जैन क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, वीर अजय जैन वरिष्ठ पत्रकार बरया वरिष्ठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, वीरांगना किरन जैन सतभैया,वीर श्रेयांस जैन गदयाना,वीर महावीर जैन हिरावल, वीर राजकुमार जैन सराफ,वीर दीपक जैन सिंघई,वीर अनिल जैन बाबा,वीर राकेश जैन बरया,वीर सुनील जैन कामरा,वीर विनोद कुमार जैन,वीर संजय जैन मडा़वरा,वीर सतीश जैन, पंडित गुलाबचंद जैन, वीरांगना अनीता जैन साड़ी, वीरांगना मंजू जैन चंदावली, वीरांगना अनीता जैन अंचल,वीरांगना नेहा जैन,वीरांगना स्नेहलता जैन,वीरांगना नीता जैन बरया आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन वीर श्रेयांस जैन गदयाना ने किया। आभार क्षेत्रीय मंत्री अतिवीर विजय जैन सेन्ट्रल बैंक ने व्यक्त किया।

विद्वानों का किया सम्मान :

आयोजन में भारतीय जैन मिलन द्वारा विद्वान ब्र. मनोज भैया जी, पंडित शीतल प्रसाद जैन, डॉ. सुनील जैन संचय, पंडित आलोक जैन शास्त्री का सम्मान शाल, श्रीफल, माला, तिलक, भगवान महावीर स्वामी का स्मृति चिन्ह भेंटकर भारतीय जैन मिलन के पदाधिकारियों एवं जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल अंचल, महामंत्री डाँ. अक्षय जैन टडैया आदि ने सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here