राजस्थान के पांच तीर्थों की स्मरणीय यात्रा

0
5

नई दिल्लीः जैन वीर सभा कूचा सेठ, चांदनी चौंक के तत्वावधान एवं जिनेंद्र जैन, पीके जैन, वेदप्रकाश जैन, कुलदीप जैन, अनिल जैन-लिल्ली के संयोजन में 27 तीर्थयात्रियों के दल ने चांदखेडी, झालरापाटन, बिजौलिया, जहाजपुर, आंवा आदि  तीर्थों की भाव सहित दर्शन, वंदना की। यात्रा दल ने 11 अप्रैल-2026 को सुबह अतिशय तीर्थक्षेत्र चांदखेडी में शांतिधारा, प्रक्षाल, पूजन वंदन किया। क्षेत्र कमेटी ने सभी यात्रियों का स्वागत किया। उसके बाद झालरापाटन में ऐतिहासिक विशाल और भव्य प्राचीन श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के दर्शन कर दल तीर्थक्षेत्र बिजौलिया जी पहुंचा वहां सभी मंदिरों के दर्शन कर रात्रि में अतिशय क्षेत्र जहाजपुर पहुंचकर 12 को सुबह भगवान मुनिसुव्रतनाथ जी के जन्मकल्याणक पर क्षुल्लिका अर्हमश्री माताजी व संस्कृतिभूषण माताजी के सान्निध्य में भव्य शांतिधारा, प्रक्षाल पूजन, वंदन कर दल ने तीर्थक्षेत्र आंवा में नंदीश्वर द्वीप व श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, त्रिकाल चौबीसी के दर्शन कर अदभुत उत्साह व उमंग से पूर्ण होकर दल 13 को सुबह दिल्ली लौटा। दल में मनोज जैन, राजीव जैन, रमेश जैन नवभारत टाइम्स, चक्रेश जैन, निर्मला, गीता, मीना, वर्षा, शारदा, रीमा, रानी जैन आदि शामिल थे। सभी जगह सुंदर व्यवस्था रही।
प्रस्तुतिः रमेश चंद्र जैन एडवोकेट नवभारत टाइम्स नई दिल्ली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here