प्रागैतिहासिक तीर्थ नवागढ़ में होगा भव्य समवसरण महामंडल विधान

0
67
आचार्य श्री विनम्रसागर जी का पद विहार चल रहा है नवागढ़ के लिए
ललितपुर। प्रागैतिहासिक तीर्थक्षेत्र नवागढ़ विकासखंड महरौनी में आचार्य श्री विनम्रसागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माता जी की प्रेरणा व ब्र. जय कुमार निशान्त भैया जी के निर्देशन में 7 फरवरी से 13 फरवरी 2024 तक समवसरण महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। आचार्यश्री ससंघ का विहार नवागढ़ के लिए चल रहा है। आचार्यश्री के साथ मुनि श्री विज्ञसागर जी महाराज, मुनि श्री विनिवेश सागर जी महाराज, मुनि श्री विश्व कुंद महाराज, मुनिश्री विश्वधीर सागर महाराज, ऐलक विनमित सागर, क्षु विश्व गुण सागर जी  का नवागढ़ में आयोजित समवसरण महामंडल विधान हेतु  मंगल विहार नवागढ़ की ओर हो रहा है।
उक्त आयोजन प्रतिष्ठा पितामह गुलाबचंद जी पुष्प जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियां नवागढ़ तीर्थक्षेत्र व नवागढ़ गुरुकुलम के पदाधिकारियों द्वारा वृहद स्तर पर की जा रही हैं।
-डॉ सुनील संचय
प्रचार मंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here