प.पू भारत गौरव राष्ट्रसंत गणाचार्य श्री 108 विरागसागरजी गुरुदेव संसघ का महाराष्ट्र की और मंगल विहार

0
32

वर्धा- महाराष्ट्र में कहावत है है साधु संत येती घरा तोची दिवाली दशहरा M.P/ राजस्थान वाले वर्ष में एक बार दिवाली दशहरा मनाते है। पर महाराष्ट्र में जिस नगर में व शहर में साधु संतों का समागम रहता है, आगमन होता है वहाँ हर रोज दिवाली दशहरा सा माहोल होता है उक्त उद्‌गार प.पू. श्रमण मुनिश्री 108 विशेषसागर जी गुरुदेव ने सूपार्श्वनाथ दिग. जैन मंदिर में धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए कहा
पू. मुनिश्री ने आगे कहा कि जिस नगरी में दिगम्बर संतों का आगमन होता है वहाँ सोना सोना हो जाता है। महाराष्ट्र को संतों की नगरी कहा गया है, महाराष्ट्र वालो का सातिशय पुण्य उदय में आने वाला है लगभग 25-26 दिन में प. पू. भारत गौरव राष्ट्रसंत विशाल संघनायक गणाचार्य श्री 108 विरागसागरजी महामुनिराज अपने विशाल संघ सहित महाराष्ट्र में मंगल प्रवेश करेगें। हर व्यक्ति को पू. गुरुदेव की सेवा, वैयावृत्ति करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। भगवान महावीर स्वामी के 2550 वें निर्वाण महोत्सव के शुभावसर पर प.पू. आचार्य भगवन के पावन सानिध्य में हिंगणघाट, पुसेगांव, दिग्रस व गांधी ग्राम में पंच कल्याणक महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस महा अनुष्ठान को “महाराष्ट्र महोत्सव” नाम दिया गया है। पू. गुरुदेव के पावन सानिध्य में महाराष्ट्र महोत्सव का प्रथम प्रतिष्ठा दिनांक 21 अप्रैल से 27 अप्रैल 2024 तक हिंगणघाट जिहा वर्धा में सम्पन्न होगा
प. पू. श्रमण मुनिश्री 108 विशेषसागर जी गुरुदेव को महाराष्ट्र प्रांत में 9 वर्ष हो गया, पू. आचार्य श्री के आशीष से व पू. श्रमण मुनिश्री 108 विशेषसागर जी गुरुदेव के प्रेरणा से सावदा, धामणगांव, फैजपुर, सिंदखेड, रिसोड़ ,मुलावा, अनसिंग, अकोला, देऊघाट, मालेगांव, में जिणोद्धार कार्य पूर्ण हुआ तथा बोरगांव वसु में नये मंदिर का निर्माण हुआ। एवं हिंगणघाट, दिग्रस में जिर्णोद्धार कार्य शुरु है, सर्वज्ञ तीर्थ पुसेगांव व गांधी ग्राम में नये मंदिर का कार्य शुरु है उक्त जानकरी अर्थव जैन मुलावा में दिया। दिनांक 16-3.2024 को प्रात 9:०० बजे प. पू. राष्ट्रसंत गणाचार्य श्री 108 विरागसागर जी महामुनिराज ससंघ का अतिशय क्षेत्र श्रेयांसगिरि से सर्वज्ञ तीर्थ पुसेगांव जिला हिंगोली की और मंगल विहार हुआ
संपर्क सूत्र अथर्व जैन मुलावा
9976601008

@विनोद रोकडे जैन मालेगांव✍️

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here