ब्यावर। सेवा और समर्पण के 7 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर चुके श्री दिगम्बर जैन युवा मण्डल का द्विवर्षीय चुनाव रविवार को मसूदा रोड स्थित ईसर गणगौर गार्डन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
लोकतांत्रिक मूल्यों और आपसी विश्वास का सम्मान करते हुए मण्डल के सभी सदस्यों ने एकमत होकर श्री रितेश फागीवाला को निर्विरोध अध्यक्ष चुना। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के पश्चात, संगठन की कार्यक्षमता को गति देने हेतु रितेश फागीवाला ने श्री राकेश गोधा को मंत्री पद पर मनोनीत किया।
चुनाव अधिकारी मुकेश जैन (एडवोकेट) ने विधिवत रूप से इस निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न करवाया और नवनियुक्त कार्यकारिणी की घोषणा की।
श्री दिगम्बर जैन युवा मण्डल अपनी सेवाभावी छवि के लिए जाना जाता है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे मण्डल की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए:
रक्तदान शिविरों व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से मानवता की सेवा करेंगे।,
शिक्षा सहायता कार्यक्रमों द्वारा विद्यालयों में जरूरतमंद बच्चों की मदद करेंगे व अन्य सामाजिक व धार्मिक प्रकल्पों के जरिए समाज में नई चेतना जागृत करेंगे।
निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा के बाद सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष एवं मंत्री को बधाई दी। इस अवसर पर सामूहिक वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया, जिसमें मण्डल की एकजुटता की झलक देखने को मिली। सभी सदस्यों ने विश्वास जताया कि फागीवाला के नेतृत्व में मण्डल सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा ।

Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha











