घटता भू जल स्तर बढ़ाने का मुख्य उपाय वाटर हार्वेस्टिंग…. प्रकाश चंद्र सामर

0
3

महावीर इंटरनेशनल एपेक्स की ई चौपाल में घटते भू जल स्तर को बढ़ाने एक वेबिनार का आयोजन प्रकाश चंद्र सामर जल वैज्ञानिक के मुख्य आतिथ्य, वंदना बक्षी एवं महेश मूंड के विशिष्ट आतिथ्य तथा अजीत कोठिया के संयोजन में किया गया। प्रारंभ में मीना जैन ने ईश वंदना की। इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया ने भीषण गर्मी में क्या हो हमारे पर्यावरण संरक्षण प्रयास से बातचीत का आगाज किया ओर घटते भू जल स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी से इसे बढ़ाने के सुझाव आमंत्रित किए। मुख्य वक्ता प्रकाश चंद्र सामर ने जीवन के हर क्षेत्र में जल के दुरुपयोग को रोकने का आग्रह करते हुए वाटर हार्वेस्टिंग हर घर में लगाना इसकी रोकथाम का सर्वश्रेष्ठ उपाय बताया। आयोजन मे सुमेर सिंह कर्णावत, विजया चौधरी, राजलक्ष्मी भंडारी, नीलू मेहरा सहित कई वक्ताओं ने विचार दिए। संचालन अजीत कोठिया ने किया आभार महेश कुमार मूंड ने व्यक्त किया। चौपाल में 24वक्ताओं ने हिस्सा लिया।
– अजीत कोठिया डडूका की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here