जैन धरोहर दिवस के दौरान श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ का मिला आशीर्वाद।

0
2

तीर्थ संरक्षिणी महासभा के द्वारा इंदौर सहित सम्पूर्ण भारत वर्ष में जैन धरोहर दिवस मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत विगत2-3 दिनों से इंदौर शहर के विभिन्न मंदिरों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि इसी तारतम्य में मंगलवार को महासभा के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारी श्रंमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज श्रुत प्रिय अप्रमित सागर जी सहजानंदी यह सहज सागर जी महाराज एवं छुल्लक श्री श्रेयस सागर महाराज ससंघ के चरणों में श्रीफल समर्पित आशिर्वाद प्राप्त कर मुनि श्री ने चर्चा के दौरान महासभा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
उक्त जानकारी देते हुए निर्ग्रन्थ सेंटर आफ आर्कियोलॉजी इंदौर के पुरातत्व संयोजक ओम पाटोदी ने बताया कि प्रातः पदाधिकारी श्री चंद्रप्रभु मांगलिक भवन अंजनी नगर पहुंचे और मुनि श्री से चर्चा की तत्पश्चात मुनि श्री के चरणों में श्री फल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया प्रवचन के प्रारंभ में महासभा के पदाधिकारीयों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री टी के वैद ने मुनि श्री के प्रवचन के पूर्व महासभा की संक्षिप्त जानकारी देते हुए जैन धरोहर दिवस की महत्ता को बताया। मुनि श्री ने अपने प्रवचन के दौरान नीति की बात करते हुए कहा कि जीवन में आनंद मन की शांति से आता है । मन की शांति के लिए स्थान परिवर्तन अथवा माहौल के परिवर्तन की जरूरत नहीं पड़ती। सिर्फ मनोभावों को परिवर्तित करना होगा आप जहां है जैसे है आपके जीवन में आनंद हिलोरें लेने लगेगा। उन्होंने आगे कहा कि नीतिकार कहते हैं कि किसी भी संघ, संस्थान, समाज, समुदाय अथवा घर के टूटने बिखरने में ईर्ष्या की महत्वपूर्ण भूमिका होती है अतः टूटने बिखरने से बचना है तो ईर्ष्या को पास मत आने दो। कार्यक्रम में बहार से पधारे समाज जन ने श्री फल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
जैन धरोहर दिवस के अन्तर्गत संस्थान के पदाधिकार श्री दिगम्बर जैन मंदिर गोकुल नगर भी पहुंचे एवं समाज जनों को जैन धरोहर दिवस के सम्बन्ध में जानकारी दी। मंदिर कार्यक्रम का संयोजन मंदिर ट्रस्ट के नीरज जैन ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सेठी,कैलाश लुहाड़िया, तल्लिन बड़जात्या, राकेश पाटनी एवं निर्ग्रन्थ सेंटर आफ आर्कियोलॉजी के पुरातत्व संयोजक ओम पाटोदी इदौर संभाग प्रभारी पवन पाटोदी, सह संयोजक मंयक जैन, सन्तोष जैन, प्रदीप बिलाला आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।
– राजेश जैन दद्दू
इंदौर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here