उपाध्याय विहसन्त सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश 17 मार्च को भिंड मै हुआ

0
21

भिंड/गणाचार्य विराग सागर जी महाराज के परम शिष्य मेडिटेशन गुरु बरासो वाले बाबा विहसन्त सागर महाराज मुनिश्री विश्वसाम्य सागर जी महाराज का भिंड नगर में भव्य मंगल प्रवेश 17 मार्च को सुबह 8 बजे हुआ जिसमे
सकल जैन समाज ने कीर्ति स्तम्भ जैन मंदिर लश्कर रोड पर पहुंच कर गुरुदेव की अगवानी की
पार्षद मनोज जैन ने बताया कि मेडिटेशन गुरु उपाध्याय बिहसंत सागर महाराज जिन्हें हम बरासो वाले बाबा के नाम से जानते हैं ससंघ का आगमन नगर में 17मार्च 2024 को प्रातः काल 8 बजे लश्कर रोड कीर्ति स्तम्भ जैन मंदिर से परेड चौराहा सदर बाजार राज टॉकीज होते हुए महावीर गंज स्थित चंद्र प्रभु जैन मंदिर में पहुंचेंगे जहां पर प्रवचन आहार चर्या के पश्चात शाम 4 बजे दुल्हागन के लिए विहार करेगे वहां पर  वह अटेर क्षेत्र के दूल्हागन जैन मंदिर में विराजमान सुपार्सनाथ भगवान के शिखर का कलशारोहण कार्यक्रम मुनिराज के ससंघ सानिध्य में 19 से 20 मार्च तक आयोजित होगा।
मनोज जैन ने आगे बताया कि 20 मार्च 2024 को शाम 4 बजे दुल्हागन से बरासो के लिए विहार होगा होली के पावन अवसर पर पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी अतिशय क्षेत्र बरासो जैन मंदिर में 22 मार्च से 28 मार्च तक श्री 1008 सहस्त्रनाम महामंडल विधान का आयोजन किया जाएगा जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुगण कार्यक्रम में उपस्थित होंगे सकल जैन समाज से अपील करने वालों में राजेंद्र जैन बिल्लू मुकेश जैन बड़ेरी अमित जैन डिंपी,  चक्रेश जैन नरेश जैन मामा सत्येंद्र जैन कमलेश जैन शांत जैन रविन्द्र जैन सोनल जैन पत्रकार आदि।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here