जैनेश्वरी मुनि दीक्षा महोत्सव 25 अक्टूबर को,बड़ौत मे पहुचेंगे 10000 से अधिक जैन श्रधालु

0
168

राजकीय अतिथि, चर्या शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य मे 25 अक्टूबर को बड़ौत के दिगंबर जैन कॉलेज के C फील्ड मे दोपहर 12.27 मिनट से 8 बाल ब्रहमचारी दीक्षार्थी बंधुओ का मुनि दीक्षा महोत्सव बड़ौत दिगंबर जैन समाज समिति के ततत्वावधान मे धूमधाम से मनाया जायेगा।जिसमे 10000 से अधिक जैन श्रधालु देश विदेश के अनेक स्थानो से सम्मिलित होंगे।
4 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 22 अक्टूबर को सुबह 6 बजे हल्दी रस्म से होगा।शाम को 6 बजे से ऋषभ सभागार मे मेहंदी रस्म और सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन होगा।
23 अक्टूबर को दोपहर 12.15 बजे दीक्षार्थियो की बिनोली(शोभा) यात्रा निकाली जायेगी, जो कि अतिथि भवन से प्रारंभ होकर नेहरू मूर्ति, महावीर मार्ग, कैनाल रोड, गाँधी रोड से होती हुई मान स्तंभ परिसर पर संपन्न होगी।
24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे दीक्षार्थियो का आहारचर्या अभ्यास, दोपहर 1 बजे से गण धरवलय विधान, और रात्रि 3 बजे केशलोच संपन्न होगा।
25 अक्टूबर को दोपहर 11.27 से भव्य जैनेश्वरी मुनि दीक्षा समारोह आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के सानिध्य और पंडित श्रेयांस जैन के निर्देशन मे संपन्न होगा।
बड़ौत दिगंबर जैन समाज समिति के अध्यक्ष प्रवीण जैन को दीक्षा महोत्सव का प्रथम निर्देशक संयोजक और सुनील जैन तेल वालो को दीक्षा महोत्सव का द्वितीय संयोजक बनाया गया है।दीक्षा कार्यक्रम हेतु दिगंबर जैन कॉलेज के c फील्ड मे भव्य पांडाल बनाया जा रहा है। पूरे बड़ौत नगर को दुल्हन की तरह सजाया जायेगा।बाहर के यात्रियो को ठहराने के लिए बड़ौत की सभी धर्मशालाये और होटल बुक कर दिये गए हैं। बड़ौत के समूचे दिगंबर श्वेतांबर जैन समाज ही नही, सभी अजैन श्रधालुओ मे भी दीक्षा महोत्सव हेतु विशेष उत्साह है।
अतुल जैन वरदान जैन मीडिया प्रभारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here