महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा सागेता गर्ल्स हॉस्टल के लिए सेनेटरी नेपकिन डिस्ट्रॉय मशीन वितरण की घोषणा……………………
अजीत कोठिया डडूका बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट
===================
महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सागेता में महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों, जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरण, सेनेटरी नेपकिन वितरण तथा मुख पत्रिका महावीर प्रवाह भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता संस्थाप्रधान भावना जैन ने की तथा मुख्य अतिथि इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया थे। प्रारंभ में रमिला खांट ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय ओर कस्तूरबा गांधी गर्ल्स हॉस्टल के लिए सेनेटरी नेपकिन एवं सेनेटरी नेपकिन डिस्ट्रॉय मशीन वितरण की मांग रखी। प्रधानाचार्या भावना जैन ने सी एस आर के तहत महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर से विद्यालय के कमरों के लिए मदद करने का भी आग्रह किया।
महावीर इंटरनेशनल के गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया ने महावीर इंटरनेशनल की ओर से गुरुजनों के लिए हृदयाघात की स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा हेतु जीवन रक्षक टैबलेट कीट के सेट भेट किये। एम आई की मुख पत्रिका महावीर प्रवाह के ताज़ा विशेषांक की प्रति भी विद्यालय प्रबंधन को भेट की गई। महावीर इंटरनेशनल के झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो प्रोजेक्ट के तहत 5मई को बेटियों के लिए 100सेनेटरी नेपकिन भेट करने की घोषणा की। विद्यालय की बेटियों और स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के लिए सेनेटरी नेपकिन डिस्ट्रॉय मशीन वितरण जुलाई 2026में करने की भी कोठिया ने घोषणा की जिससे 1000तक सेनेटरी नेपकिन डिस्ट्रॉय कर विद्यालय ओर हॉस्टल को हाइजिन मैटेन करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में अजीत कोठिया ने बताया कि गांव में कोई नेत्र अवेयरनेस कार्यक्रम करना हो तो महावीर इंटरनेशनल इसमें सहयोग कर रोगियों को निःशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण आपरेशन में मदद करेगा। विद्यालय के लिए कमरों के प्रबंधन में एम आई सी एस आर के तहत सागेता सीनियर स्कूल के लिए प्रोजेक्ट बना कर सहयोग करेगा। आयोजन को टीना शर्मा, रीता पंड्या, भंवरलाल रेबारी, तन्वी पाठक, तमन्ना जोशी, नीमा बुनकर, अंजनी डामोर, रुद्र चौहान, साधना जैन ने संबोधित किया। संस्था प्रधान भावना जैन ने सागेता विद्यालय को अनुदान के लिए चुनने पर विद्यालय परिवार की ओर से महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर का साधुवाद व्यक्त किया। संचालन रमिला खांट ने किया, आभार रीता पंड्या ने व्यक्त किया।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha














