भव्यातिभव्य जैनेश्वरि दीक्षा एवं गणिनी पद संस्कार महोत्सव 24 से 26 अप्रैल

0
2
त्याग ही जीवन का सच्चा वैभव है, संयम ही आत्मा का वास्तविक आभूषण है … अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागरजी
तपस्वी संत देंगे अपने साधक भक्तों को जैनेश्वरी दीक्षा औरंगाबाद/नरेंद्र पियुष जैन           बांसवाड़ा राजस्थान–मूलनायक श्री 1008 नेमिनाथ भगवान व बाबा आदिनाथ भगवान की वरदानी छाँव तले  जैनाचार्य पुष्पदंत व विद्यासागर सागर जी महाराज व तपस्वी सम्राट सन्मति सागर महाराज के आशीष से अर्न्तमना आचार्य श्री 108 श्री प्रसन्नसागरजी महाराज के चतुर्विध संघ के पावन सानिध्य में धर्मनगरी परतापुर में भव्य जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। जहां आयोजक कर्ता श्री दशाहुमड़ दिगम्बर जैन समाज परतापुर, जि. बांसवाड़ा (राज.) की धरा पर भारत के तपस्वी संत अपने शिष्यों को धर्म मार्ग में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेंगे।  *गौरतलब हे कि तपाचार्य अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज  की दीक्षा भुमि भी परतापुर ही है। जो अपने आप में एक संयोग  है जहाँ गुरु पुष्पदंत सागर जी ने अपने शिष्य प्रसन्न सागर को दीक्षा के संस्कार दिए थे आज वही शिष्य  उसी भूमि पर आचार्य प्रसन्न सागर जी के रूप में अपने शिष्यों के दीक्षा संस्कार करेंगे।* इस आयोजन को लेकर  गुरुदेव ने कहा कि दीक्षार्थी आत्माओं का सांसारिक जीवन से विरक्ति लेकर संयम, साधना और मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसर होने का यह आलौकिक एवं पूण्यमयी अवसर है। क्योंकि  “त्याग ही जीवन का सच्चा वैभव है, संयम ही आत्मा का वास्तविक आभूषण है”
प्रवक्ता नरेंद्र अजमेरा पीयूष कासलीवाल रोमिल पाटणी ने बताया कि  होने वाले भव्य जैनेश्वरी दीक्षा समारोह में क्षुल्लक 105 श्री अर्धसागर जी को  (मुनि दीक्षा), क्षुल्लिका 105 धर्मप्रभा माताजी को (आर्यिका दीक्षा), दीक्षार्थी संजय भैयाजी को (मुनि दीक्षा) व दीक्षार्थी कनक दीदी (क्षुल्लिका दीक्षा) दी जाएगी।*  आयोजन की मांगलिक क्रियाएं  24 अप्रेल 2026 शुक्रवार से शुरू होगी जहां
प्रातः 7:30 बजे अभिषेक, शांतिधारा ,प्रातः 8:00 बजे: अर्न्तमना प्रवचन दोपहर 3:30 बजे : गुरू पूजा सायं 7:00 बजे भक्तिमय आनन्द यात्रा, आरती ,रात्रि 8:00 बजे दीक्षार्थीयों की गोद भराई हल्दी एवं मेहंदी रस्म
रात्रि 9:00 बजे नाटीका मंचन संगीत एवं गरबा कार्यक्रम
25 अप्रैल 2026 शनिवार प्रातः 7:00 बजे अभिषेक, शांतिधारा प्रातः 7:30 बजे : गणधर वलय विधान
प्रातः 8:00 बजे : अर्न्तमना प्रवचन दोपहर 3:30 बजे : गुरू पूजा रात्रि 8:00 बजे दीक्षार्थियों की बिनौली (शोभा यात्रा) वही
26 अप्रेल 2026 रविवार प्रातः 6:00 बजे अभिषेक, शांतिधारा प्रातः बाद  6:30 बजे भव्य शोभा यात्रा व गुरुदेव द्वारा  दीक्षा स्थल मंदीर प्रांगण से सुभाषचन्द्र बोस स्टेडियम, परतापुर में दीक्षार्थियों को जैनेश्वरी दीक्षा प्रदान की जाएगी। *संपूर्ण आयोजन के सहयोगी  श्री नेमिनाथ नवयुवक मण्डल, श्री चन्दनबाला महिला मण्डल चेलना बहु मण्डल, बेडवाबाबा बालिका मण्डल होंगे ऐसी जानकारी प्रचार प्रसार संयोजक नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद रोमिल पाटणी सोनकच्छ ने दी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here