जयपुर के हीरा पथ मानसरोवर से सम्मेद शिखरजी के लिए गया यात्रियों का एक दल

0
133

फागी संवाददाता – प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखर जी के लिए हीरा पथ मानसरोवर से 24 फरवरी को यात्रियों का एक दल गया कार्यक्रम में हीरा पथ मानसरोवर जैन मंदिर के अध्यक्ष धन कुमार जैन एवं मंत्री सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि सम्मेद शिखरजी में शांतिनाथ धाम मे 1008 श्री अजीत नाथ भगवान के समक्ष 27 फरवरी से 8 मार्च तक होगा श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान एंव विश्व शांति महायज्ञ विधान मे झंडारोहन कर्ता परिवार श्रीमान उत्तम चंद जी पंकज कुमार बोहरा हीरा पथ मान सरोवर एवं सौधर्म ईन्द्र- ईन्द्राणी श्रीमान कमल किशोर जी- प्रेम देवी जी बडजात्या इन्कम टैक्स कालोनी दुर्गापुरा जयपुर, श्री सुरेश चंद जैन श्रीमती मनोरमा देवी जैन आगरा वाले मान सरोवर ,श्री बाबू लाल जी श्रीमती कांन्ता देवी बिदांयका हीरा पथ मान सरोवर , श्री हीरा लाल जी श्रीमती कुसुम लता जी सेठी मान सरोवर ,श्री राजेन्द्र जी सेठी श्रीमती मंजू देवी सेठी मान सरोवर,श्रीमान निर्मल कुमार जी श्रीमती उर्मिला देवी गंगवाल चित्र कूट सांगानेर जयपुर पात्र बने हैं मंदिर समिति के अध्यक्ष धन कुमार जैन ने बताया कि पारसनाथ दिगंबर जैन समाज समिति हीरा पथ मानसरोवर के तत्वाधान में अष्टाह्निका महापर्व के उपलक्ष में 27 फरवरी से 8 मार्च तक श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन हो रहा है उक्त विधान प्रसिद्ध आचार्य पंडित विमल कुमार जैन बनेठा वालों के दिशा निर्देश में विभिन्न मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न होगा के कार्यक्रम के मुख्य संयोजक बाबूलाल बिंदायका हीरालाल सेठी को बनाया गया है।

राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here