वर्धमान महावीर मेडिकल काॅलेज दिल्ली में जन्म कल्याणक समारोह

0
12

-स्वराज जैन, टाइम्स आॅफ इण्डिया
श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा तथा वर्धमान महावीर मेडिकल काॅलेज एवं सफरदरजंग हास्पिटल, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में भगवान महावीर जन्म कल्याणक समारोह का आयोजन 29 अप्रैल 2024 को किया गया।
भारत सरकार के पूर्व डारेक्टर जनरल, स्वास्थ्य सेवा तथा वर्धमान महावीर मेडिकल काॅलेज के तंत्रिक विज्ञान के भूतपूर्व विभागध्यक्ष डाॅ. डी.सी. जैन ने अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि हमें अपने जीवन में भगवान महावीर के ’जीयो ओर जीने दो’ के संदेश को अपनाना चाहिये। स्वस्थ जीवन जीने के लिये हमें तम्बाकू और मदिरा का बहिष्कार करना चाहिये। पशुजन्य बीमारियों को नियंत्रण में करना होगा नहीं तो पशुओं की बीमारी मनुष्य तक पहुंच सकती है।
भगवान महावीर के सिद्धान्तों से विष्व का कल्याणः- श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गजराज जैन गंगवाल ने इस समारोह के शुभअवसर पर अपने संदेश में कहा कि भगवान महावीर के उपदेशों का प्रासंगिकता आज अत्यधिक है। आज के हिंसाग्रस्त विश्व की समस्यायों के समाधान का एकमात्र रास्ता है भगवान महावीर का उपदेश। उन्होंने सम्पूर्ण मानव समाज को अहिंसा और सत्य के राह पर चलने को सीख दिया। श्री गजराज जी गंगवाल ने वर्धमान महावीर मेडिकल काॅलेज, भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय तथा प्रख्यात चिकित्सक डा.डी.सी. जैन का हार्दिक आभार तथा धन्यवाद किया जिनके सदप्रयासों सें वर्धमान महावीर मेडिकल काॅलेज,में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव वर्षो से मनाया जाता है।
श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रकाशचन्द्र जैन बड़जात्या ने इस पुनीत अवसर पर अपने संदेश में भगवान महावीर के उपदेशों और शिक्षाओं से आज के युवा पीढ़ी को अपने जीवन में अमल करने के लिये प्रेरित किया। उन्हें अपने जीवन में शांतिपूर्ण सह अस्तित्व और ’’जीयो और जीने दो’ को आदर्श वाक्य बनाना चाहिये। आज का चिकित्सा क्षेत्र का विधार्थी ही भविष्य का सुयोग्य और कुशल डाक्टर बनेगा।
श्री बड़जात्या जी ने समारोह की सफलता की कामना की तथा इसके आयोजकों, विशेषकर डाॅ. डी.सी जैन, तथा भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्रालय के योगदान की सराहना की जिनके सतत् प्रयासों से प्रतिवर्ष जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन वर्धमान मेडिकल काॅलेज नई दिल्ली में होता है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ.गीतिका खन्ना ने भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य, और अपरिग्रह की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा महाविद्यालय द्वारा प्रदत्त विशिष्ट जन सेवाओं का उल्लेख किया।
मेडिकल सुपरिटेंडेंट डाॅ. वन्दना तलवार ने जन्म कल्याणक की शुभकामनायें देते हुये महाविद्यालय द्वारा प्रदत्त स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान पर प्रकाश डाला।
अहिंसा विश्व भारती एवं वल्र्ड पीस सेंटर के संस्थापक जैनाचार्य लोकेश मुनि ने जन्म कल्याणक के अवसर पर कहा कि भगवान महावीर के सिद्धान्तों से अनेक वैश्विक समस्यायों का समाधान संभव है। भगवान महावीर ने मनुष्य की न केवल शारीरिक बिमारियों का बल्कि आंतरिक बिमारियों का समाधान भी ढूंढा। उन्होने ध्यान, प्राणायाम और योग का विधान किया। महावीर का दर्शन वैज्ञानिक है। आज पूरी दूनिया को स्वस्थ और सुखी जीवन के लिये भगवान महावीर के उपदेशों की आवश्यकता है। महावीर के सिद्धान्तों में विज्ञान और आध्यात्म का अद्भुत समन्वय है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के योग्य और कुशल छात्रों तथा नर्सों को आचार्य श्री के सान्निध्य में स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मनित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here