सिद्धचक्र विधान के अन्तर्गत चतुर्थ दिवस पर चढ़ाये 128 अर्घ एवं संध्याकाल में निकाला भव्य महाआरती जुलुस

0
12

आज दिनांक 08 मई 2024 – श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन मंदिर महावीर मार्ग, केसरगंज अजमेर में परम पूज्य आचार्य श्री 108 वसुनंदीजी महाराज के सुयोग्य शिष्य परम पूज्य उपाध्याय श्री 108 वृषभानंद जी मुनिराज, पूज्य मुनि श्री सदानंद जी मुनिराज व क्षुल्लक श्री पूर्णानंद जी महाराज के सानिध्य  मे अनंतानंत श्री सिद्ध परमेष्ठी भगवान की दिव्य महा अर्चना का अनुष्ठान व श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान महोत्सव चतुर्थ दिन पूर्ण भक्तिभाव से किया गया।
यह जानकारी देते हुए कमेटी के सदस्य विनीत कुमार जैन ने बताया कि कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 08 मई बुधवार को प्रातः 6.15 बजे से श्रीजी के कलषाभिषेक एवं शांति धारा कार्यक्रम सम्पन्न हुये। शांतिधारा के पुर्ण्याजक एवं श्रावक श्रेष्ठी रमेषचन्द भुपेन्द्र कुमार ललित कुमार पॉण्डया परिवार के द्वारा आचार्य विद्यानंद जी एवं वसुनंदी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया गया। पार्ष्वनाथ भगवान के प्रथम अभिषेक सुभाषचन्द अनिल कुमार सर्वेष कुमार चडौसिया के द्वारा किया गया जिसमें विष्व में सभी प्राणियों का मंगल हो आपसी प्रेम व भाईचारा बढे, अहिंसा का प्रचार हो। भगवान कुन्थुनाथ जी का जन्म तप व मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर निर्वाण लाडू ब्राहमी महिला मण्डल द्वारा चढ़ाया गया एवं सौधर्म इन्द्र रमेशचंद जैन श्रीमती पुष्पा जैन नायक, चक्रवर्ती वीरेंद्र कुमार जैन श्रीमती शालिनी जैन बढ़ारी, महायज्ञनायक कुलदीप जैन श्रीमती ममता जैन ठकुरिया, धनपति कुबेर रुपेश जैन श्रीमती रेखा जैन दनगसिया मीटर वाले, राजा श्रीपाल रानी मैनासुंदरी राहुल जैन श्रीमती रीमा जैन पांड्या, यज्ञनायक राजकुमार जैन श्रीमती मालती जैन कोठारी, सिद्धचक्र महामंडल विधान के मुख्य  मंगल कलश स्थापनाकर्ता पवन कुमार गौरव कुमार जैन बढ़ारी (बिड़ला पार्क) केसरगंज अजमेर के द्वारा सिद्ध चक्र महामण्डल जी पर अर्घ समर्पित किये गये।
यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष पवन जैन बढ़ारी ने बताया कि प्रातः 9.15 बजे परम पूज्य उपाध्याय श्री 108 वृषभानंदजी मुनिराज के मांगलिक उद्बोधन श्री 1008 पार्ष्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर केसरगंज पर आयोजित किये गये जिसमें उन्होने कहा कि प्रत्येक मानव को अपने जीवन में पुण्य पाप का फल भोगना पड़ता है। पुण्या फला अरिहन्ता अर्थात् पुण्य के फल से अरिहन्त पद की प्राप्ति हो जाती है इसलिए निरन्तर पुण्य कार्य किजिए, धर्म कार्य किजिए। हिंसा, झूठ, चोरी आदि से पापकारियों से अपने जीवन को बचाते रहिये। भगवान महावीर ने सबको संदेष दिया है जिओ और जीने दो। आज के समय में संसार को भगवान महावीर के सिद्धान्त अपिरग्रह, अहिंसा एवं प्रत्येक जीव के प्रति दया का भाव की हर पल हर समय आवष्यकता है। विष्व में शांति को इसी का संदेष भगवान महावीर के जितने भी लघंुनन्दन संत है व निरन्तर पग विहार करते हुए तन पर बिना कपड़ो के रहते हुये सात हाथ आगे दृष्टि रखकर जीव के प्रति दया का भाव रखकर विहार करते है। हर पल हर क्षण जीव के प्रति दया का भाव यह साधु की चर्या का भाग है जिसका वह निरन्तर पालन करते है।
इसी क्रम में सायंकाल 6.00 बजे पू. उपाध्याय श्री द्वारा गुरु भक्ति/ आनंद यात्रा, प्रश्न मंच का आयेाजन केसरगंज जैन मंदिर में आयोजित किया गया जिसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार का वितरण मंदिर कमेटी द्वारा किया गया। सायंकाल 7.15 बजे श्री भक्तामर स्त्रोत दीप महाअर्चना, सायंकाल 7.30 बजे संगीतमय महाआरती नरेष कुमार अर्चित कुमार श्रीमती संजु जैन मोहनी मिश्री दनगसिया परिवार से केसरगंज होते हुए जैन मंदिर पहंुची जिसमें समाज के सभी ब्राहमी महिला मण्डल, आदि सृष्टि महिला मण्डल, सुन्नदा महिला व स्वतन्त्र जैन चिन्तन महिला प्रकोष्ठ महिला मण्डल एवं श्री 1008 पार्ष्वनाथ दि. जै. जैन मंदिर कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। रात्रि 8.15 बजे आदरणीय बाल ब्र.श्री संजय भैयाजी के मांगलिक प्रवचन व रात्रि 8.45 बजे आदि सृष्टि महिला मण्डल नाका मदार के द्वारा नाटक का मंचन किया गया एवं आचार्य विद्यासागर पाठषाला के बच्चो के द्वारा मंगलाचरण किया गया।
इसी क्रम में दिनांक 06 मई सोमवार से 11 मई शनिवार तक प्रतिदिन प्रातः 6.30 बजे जिनाभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजा एवं मण्डल विधान पूजन, प्रातः 8.30 बजे परम पूज्य उपाध्याय श्री 108 वृषभानंदजी महाराज के मांगलिक प्रवचन, सायंकाल 6.00 बजे पू. उपाध्याय श्री द्वारा गुरु भक्ति/ आनंद यात्रा, प्रश्न मंच (आकर्षक पुरस्कार के साथ), सायंकाल 7.15 श्री भक्तामर स्त्रोत दीप महाअर्चना, सायंकाल 7.30 बजे संगीतमय महाआरती, रात्रि 8.15 बजे आदरणीय बाल ब्र.श्री संजय भैयाजी के मांगलिक प्रवचन व रात्रि 8.45 बजे धार्मिक/ नृत्य नाटिका का आयोजन श्री 1008 पार्ष्वनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन मंदिर केसरगंज में आयोजित किये जायेगे।
इस दौरान मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष पवन जैन बढारी, मंत्री लोकेष जैन ढिलवारी, अभय कुमार साहबजाज, स्वदेष ढिलवारी, अषोक जैन एडवोकेट, वीरेन्द्र कुमार जैन बाडमेर वाले, मनोज जेन कोलानायक, विनीत कुमार जैन साहबजाज, वीरेन्द्र जैन बढारी, नीरज जैन सुथनिया, विनीत जैन उन्नैरिया, राहुल जैन पंचगईया, हेमन्त जैन पॉण्डया, धनेष दनगसिया, राकेष घीया, योगेन्द्र जैन कोलानायक, सुनील ढिलवारी, राजकुमार पॉण्डया, विनित कोठारी, अरूण कोठारी, सुदीप कोहले, मनीष साहबजाज, अमित चडौसिया, प्रणव ढिलवारी, जयचन्द पॉण्डया, अनुप दनगसिया, नितिन जैन पॉण्डया, आषीष कोठारी सहित अनेक समाजबन्धु मौजूद रहे।

भवदीय
(विनित कुमार जैन)
कमेटी सदस्य
मो. 9414281335

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here