संजय भैया जी दोसी आज बन जाएंगे मुनिराज: मोक्ष पथ के रही की दीक्षा की अनुमोदना…. …
अजीत कोठिया डडूका की रिपोर्ट
महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर, फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज, दिगंबर जैन सोशियल एंड कल्चरल ग्रुप बांसवाड़ा, पीपुल फॉर एनिमल गढ़ी, मानव सेवा संस्थान गढ़ी तथा जन जागरण समिति डडूका द्वारा संजय दोसी भैयाजी की आज 26अप्रैल को प्रातः 7बजे से आयोज्य मुनि दीक्षा महोत्सव परतापुर की अनुमोदना करते हुए सभी दीक्षार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई है। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के संस्थापक सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि 26अप्रैल को परतापुर में अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज द्वारा एक साथ चार दीक्षाए दी जा रही है जिसमें वी आर एस सेवा निवृत शिक्षक दो प्रतिमाधारी संजय भैया जी दोसी सीधे ही मुनि दीक्षा ग्रहण करने जा रहे हैं। इस पावन दीक्षा महोत्सव पर मुनि दर्पण निःशुल्क मासिक के संपादक मंडल सदस्यो द्वारा भी अशेष विशेष बधाईयां संप्रेषित की गई है। 26अप्रैल के सूरज की प्रथम किरण परतापुर में एक नए मुनिराज का उदय देखेगी साथ ही उस 37साल पूर्व के इतिहास को पुनः साकार होते देखेगी जब इसी भूमि पर आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज के कर कमलों से प्रसन्न सागरजी महाराज की मुनि दीक्षा हुई थी, आज वहीं प्रसन्न सागरजी अपने बाल सखा संजय भैया जी दोसी को मुनि दीक्षा देंगे।
पूरा वागड़ मेवाड़ आज दीक्षा के इस पावन दृश्य को अपने नयनो में कैद कर अपना जीवन सार्थक करेगा।
सभी संस्थाओं की ओर से सभी दीक्षार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई है।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












