छोटे बच्चों ने लिया आजीवन चाय का त्याग मुनि को पडगाहन कर आहार कराया साधुओं के प्रति बनी जागरूकता
/जैन संत विश्रांत सागर महाराज/
जलगांव ग्राम मध्य प्रदेश
26 अप्रैल सोमवार 2026
जैन संत का जलगांव के लोगों ने अपार धर्म प्रभावना से नगर में मंगल प्रवेश कराया
जैन संत 14 वर्ष पहले इन्ही नगरों से गुजरे थे उन्हें छोटे बच्चों ने मिलकर धर्म प्रभावना साधु के प्रति समर्पण भाव दिखाते हुए अपने हाथों से छोटे-छोटे बच्चों ने मुनि को आहार कराया
आज के पंचम काल में छोटे बच्चों में धर्म के संस्कार बीजारोपण होना बहुत बड़ी बात है जिन्होंने जैन संत ने यह कर दिखाया कि जिन बच्चों ने आज आहार दिया है जीवन भर वह जैन धर्म का पालन करेंगे अभिषेक करेंगे रात्रि को भोजन नहीं करेंगे आजीवन चाय त्याग का नियम भी लिया
आचार्य विराग सागर जी महाराज के संघ के ऐसे संत हैं जिन्होंने गांव-गांव में मंगल विहार करके धर्म का डंका बजा दिया
परम पूज्य प्रवचन केसरी मुनि श्री 108 विश्रांत सागर महाराज जी के प्रवचन सुनकर छोटे-छोटे बच्चों ने आजीवन चाय का त्याग का नियम लिया,छोटे-छोटे बच्चों को जैसे संस्कार दिए जाएं वैसे संस्कार पड़ जाते हैं, आज दिनांक 26 अप्रैल को मुनि श्री के आहार डॉक्टर सुधीर जैन श्रीमती वंदना जैन आस्तिक जैन के घर पर हुए छोटे-छोटे बच्चों ने भी मुनि श्री को बाहर देकर अपने जीवन को धन्य किया, आज मुनि श्री का जलगांव से मंगल विहार ।हुआ कल प्रातः काल लगभग 7:30 बजे क्षेत्र प्यावल जी में मंगल प्रवेश होगा मुनि श्री के मुखारविंद से शांति धारा संपन्न होगी,वहीं पर आहार होंगे वहां से बिहार कर मुनि श्री ससंघ दतिया होते हुए अतिशय क्षेत्र सिद्ध क्षेत्र सोनागिर जी पहुंचेंगे जहां पर मुनि श्री की 14 वर्ष पूर्व मुनि दीक्षा परम पूज्य गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज के कर क्रमलों द्वारा संपन्न हुई थी, मुनि श्री का मंगल विहार डबरा, ग्वालियर, आगरा की ओर चल रहा है,
आज शहर शहर और गांव-गांव में दिगंबर संतो का प्रदार्पण होना बहुत जरूरी है क्योंकि छोटे-छोटे बच्चों में धर्म के संस्कार जैन संतों के आने पर ही उन्हें प्राप्त होते है
छोटे बच्चे यह जानते हैं कि दिगंबर संत नहीं के चलते-फिरते तीर्थ हैं आज के पंचम काल के भगवान दिगंबर संत हैं
महावीर कुमार सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान












