मुनि सुव्रतनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याण मनाया

0
8

प्रवचन केसरी विश्रांत सागर महाराज के परम सानिध्य में
जैन गजट पेपर संवाददाता महावीर सरावगी
3 मई शुक्रवार 2024 गुरुकुल मढिया जबलपुर में विराजमान 108विराग सागर गणाचार्य के परम प्रभावित शिष्य प्रवचन केसरी विश्रांत सागर महाराज के सानिध्य में शांति धारा जन्म तप कल्याण मनाया
संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर महाराज से दीक्षित श्री 105 तत्व सागर जी सहित शुल्लक गण को गंथराज जी का स्वाध्याय कराया
मुनि ने धर्म सभा को संबोधित में बताया के संसार में प्रत्येक वस्तु को त्याग करने पर ही कुछ मिलता है माचिस किसी दूसरी चीज को जलाने से पहले खुद को जलाती है क्रोध में गुस्सा भी माचिस की तरह है एक दूसरे को नुकसान होने से पहले खुद का नुकसान होता है
मुनि ने यह भी बताया कि संसार में किए गए सत्कर्म के अनुसार मनुष्य को सुख दुख प्राप्त होता है अच्छे-अच्छे कर्मों के करने से मन सदैव प्रसन्नचित एवं शांत स्वभाव बना रहता है धर्म की क्रिया करने से ज्ञानवान मनुष्य क्रोध आने पर भी शांत स्वभाव जैसा व्यवहार करता है ऐसा मुनि ने बताया

महावीर कुमार जैन सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here