महासभा के पदाधिकारीगणो ने मुनि श्री पुज्य सागर जी महाराज के सानिध्य में पहुंच कर लिया आशीर्वाद।
राजेश जैन दद्दू
इंदौर
महासभा के कार्यों को वर्षों से देखा है, सैकड़ों प्राचीन मंदिरों का जिर्णोद्धार करने का अद्भुत कार्य किया है।
– मुनि श्री पुज्य सागर जी महाराज
इंदौर )। मैं महासभा के कार्यों को कई वर्षों से देख रहा हूं सेठी जी ने अपनी टीम के माध्यम से देश-विदेश के सैकड़ो प्राचीन जैन धरोहर की खोज करके उनका जिर्णोद्धार करने का जो अद्भुत और अविस्मरणीय कार्य किया है वह हम सभी के लिए अनुकरणीय है। महासभा के पदाधिकारी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग महासभा के लिए जो काम कर रहे हैं प्रशंसा योग है। आप सतत इससे जुड़कर कार्य करते रहे एवं आप सिर्फ कार्यकर्ताओं को जोड़ें अर्थ की व्यवस्था करने वाले बहुत लोग हैं। धर्म रक्षा के लिए वर्तमान में समर्पित कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी आवश्यकता है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि उक्त बातें मुनि श्री पुज्य सागर जी महाराज ने श्री पद्मप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर वैभव नगर में एक धर्म सभा में कहीं। जहां पर भारत वर्षीय दिगम्बर जैन महासभा एवं तीर्थ संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारीगण मुनि श्री के चरणों में नमोस्तु निवेदित करके आशीर्वाद प्राप्त किया। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री टी के वैद ने उपस्थित समाज जनों को महासभा के कार्यों से अवगत कराया वहीं प्रदेश कार्याध्यक्ष तल्लीन बड़जात्या ने महासभा के क्षैत्रिय सदस्यता अभियान की जानकारी दी।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सेठी, कोषाध्यक्ष राकेश पाटनी, इंदौर क्षेत्र के अध्यक्ष पवन पाटोदी एवं निर्ग्रन्थ सेंटर आफ आर्कियोलॉजी इंदौर के पुरातत्व संयोजक ओम पाटोदी उपस्थित रहे। वहीं समाज प्रमुख श्रीपाल जैन सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री जे के जैन साहब, कमलेश जैन, विनोद जैन आदि समाजजन मौजूद रहे। उक्त जानकारी वर्द्धमानपुर शोध संस्थान के ओम पाटोदी ने दी।











