फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के समग्र जैन समाज ने जैन राजनैतिक चेतना मंच के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष स्व.श्री निर्मल कुमार जी सेठी की पंचम पुण्यतिथि 27 अप्रैल 2026 को जैन धरोहर दिवस के रूप में मनाया

0
1

फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के समग्र जैन समाज ने जैन राजनैतिक चेतना मंच के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष स्व.श्री निर्मल कुमार जी सेठी की पंचम पुण्यतिथि 27 अप्रैल 2026 को जैन धरोहर दिवस के रूप में मनाया

 

फागी संवाददाता
28अप्रैल
फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के चकवाडा, चोरू,नारेड़ा,मंडावरी, मेहंदवास, निमेडा, लसाडिया ,लदाना,माधौराजपुरा सहित कस्बे के जैन समाज ने स्व. श्री निर्मल कुमार जी सेठी (बाबूजी) की पंचम पुण्यतिथि को जैन धर्म धरोहर दिवस के रूप में मनाकर विनियांजलि सभा का आयोजन किया, उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक राजाबाबू गोधा ने मुनि सुव्रतनाथ जिनालय में विनियांजलि सभा में बताया कि स्व. श्री निर्मल कुमार जी सेठी श्री भारत वर्षीय दिगम्बर जैन महासभा के 40 वर्षों तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहकर जैन समाज को ऊंचा उठाने का काम किया तथा जैन राजनैतिक चेतना मंच के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहकर समग्र जैन समाज की सराहनीय सेवाएं की है, श्री सेठी जी ने युवाओं को रोजगार दिलवाले में महत्वपूर्ण योगदान दिया था, उन्होंने सम्पूर्ण देश सहित सारे विश्व में जैन जिन प्रतिमाओं के पुरातत्व की पहचान बनाते हुए समाज के प्रति अतुल्य योगदान दिया था, श्री सेठी जी ने साधु संतों की सेवाओं में अतुल्य योगदान दिया उन्होंने जैन धर्म के प्राचीन तीर्थ क्षेत्रों, अतिशय क्षेत्रों और सिद्ध क्षेत्रों की रक्षा व जीर्णोद्वार के लिए कार्य किया था।उन्होंने जैन विरासत और पुरातत्व के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया था, उन्होंने देश में असंख्य जैन मंदिरों के जीर्णोद्धार ,संरक्षण हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी,उनके देहावसान‌ से जैन समाज को काफी क्षति हुई है जिसे भूला पाना असम्भव है, कार्यक्रम में समाज श्रैष्ठी मोहनलाल झंडा एवं महावीर मोदी ने बताया कि हम उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए वीर प्रभु से कामना करते हैं, आदरणीय श्री स्व .सेठी जी की आज 27 अप्रैल 2026 को पंचम स्मृति दिवस पर जैन धरोहर दिवस के रूप में मनाकर विनियांजलि सभा का आयोजन किया , हमारी भावना है कि सारा जैन समाज उनके बताए गये पद चिन्हो पर चलकर समाज को संगठित करते हुए एक मंच पर रहकर उनके सपनों को पूरा करें,यह कार्यक्रम कस्बे के आदिनाथ जिनालय,बीचला मंदिर, मुनि सुव्रतनाथ जिनालय, चंद्रप्रभु जैन नसियां, चंद्रपुरी जैन मंदिर,चौरु, चकवाडा,नीमेडा माधोराजपुरा सहित सारे परिक्षेत्र में आयोजित किया गया,
कार्यक्रम में समाज सेवी मोहनलाल झंडा, महावीर कठमाना,कैलाश कासलीवाल,सोभाग सिंघल, हनुमान कलवाड़ा, रमेश बजाज, महावीर बजाज, महावीर मोदी,पदम टीबा, जीतू कासलीवाल, नीरज झंडा,आशु झंडा, मुकेश गिन्दोडी, लक्की झंडा कमलेश चौधरी, राजाबाबू गोधा तथा महिला मंडल की संतरा झंडा,प्रेम देवी पंसारी,कमला कासलीवाल,शोभा झंडा,रेखा झंडा, गुणमाला झंडा, इलायची मोदी,आशा मोदी,अंजु टीबा,रिया जैन सहित सभी श्रावक- श्राविकाएं मौजूद थे।

राजाबाबू गोधा जैन महासभा मिडिया प्रवक्ता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here