जीव दया स्थल पर स्टैंडिंग मशीन का हुआ भव्य शुभारंभ

0
26

दिनांक 21 फरवरी को भिंड नगर के गौरी सरोवर पर स्थित जीव दया स्थल पर स्टैंडिंग मशीन का हुआ भव्य शुभारंभ जिसमे गोविंद जी यादव, मोनू यादव
जीव दया स्थल पधारे। उन्होंने अपने पूज्य पिताजी स्व.श्री भानु यादव जी की पावन पुण्य स्मृति में तथा अपनी पोती के जन्मदिवस की उपलक्ष्य में गौशाला मैं प्रात; 7.30 बजे पधार कर स्टैंडिंग मशीन जो कि दुर्घटनाग्रस्त एवं पीड़ित घायल गोवंश की रक्षार्थ हेतु प्रदान की गई है।
का फीता काटकर उद्घाटन किया। राजीव त्रिपाठी ने मंत्रोच्चार किया। तदोपरांत गोविंद यादव ने गौशाला का निरीक्षण करते हुए सभी गायों को गुड़ खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर दिनेश जैन एडवोकेट ने स्वागत भाषण दिया । धर्मेंद्र जैन पत्तल ने जीव दया स्थल होने वाले प्रगति के कार्यों को विस्तार से बताया। तथा चाचा जी द्वारा स्टैंडिंग मशीन प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया।
राहुल जैन पार्षद वार्ड क्रमांक 5 ने उद्बोधन में कहा। कि सांसद महोदया एवं नगर पालिका के द्वारा जीवदया स्थल पर बोर करने हेतु ठोस प्रयास करूंगा।
धर्मेंद्र कुमार जैन पिंटू (दिल्ली) एवं नीरज कुमार जैन (नीरज किराना स्टोर) ने टीन सेट हेतु सहयोग राशि प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन दीपचंद जैन शिक्षक ने किया।
इस अवसर पर दिनेश जैन एडवोकेट, राजीव त्रिपाठी, घनश्याम श्रीवास, सुमति जैन बाबा , रिपुदमन सिंह भदोरिया, दिनेश यादव, मुरारी पोरवाल श्री कृष्ण अग्रवाल ,अशोक सोनी, संजीव जैन सीमा इलेक्ट्रॉनिक्स, अमित चंदोरिया , यश जैन पार्षद 13, राहुल जैन पार्षद वार्ड 5, मुकेश जैन देव मशीनरी, महेश खत्री, पंकज जैन इनवर्टर, अमित जैन बालवाड़ी एवं उनकी टीम, मुन्ना जैन किला, मनीष जैन तेल, मनोज मारवाड़ी अमित राय, नवीन जैन शिक्षक, अमित रपरिया, अमन राजावत,नवनीत जैन, देव वर्कर जीवदया स्थल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
सुनील जैन अध्यक्ष,संजीव जैन सचिव एवं समस्त गौ सेवक व कार्यकारिणी के समस्त गणमान्य सदस्यगण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here