जैन समाज कॉमा ने मनाया 76 वां स्वतंत्रता दिवस

बुजुर्ग महिला पुरुषों का किया सम्मान

0
152

सकल दिगंबर जैन समाज एवं आचार्य विनीत सागर वर्षा योग समिति के द्वारा संयुक्त रूप से 76 वें स्वतंत्रता दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में बड़े ही धूमधाम व सांस्कृतिक आयोजनों के साथ कामा के बजे मती त्यागी आश्रम में आयोजित किया गया। वर्षा योग समिति के अध्यक्ष दिनेश जैन के अनुसार प्रातः जैन समाज के अध्यक्ष अनिल लहसरिया ने ध्वजारोहण किया तो वही अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला परिषद की सदस्यों में सलामी दी। इस अवसर पर बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर मनोरम प्रस्तुति दी गई। प्रचार प्रभारी संजय जैन बड़जात्या ने बताया कि शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन कर आजादी के वीरों को समर्पित की गई।

इस अवसर पर बच्चों द्वारा बेहतरीन देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तो वही पिरामिड का निर्माण किया गया ।महिलाओं ने लौकिक अलौकिक शिक्षा पर नाटिका का मंचन किया।

देशभक्ति के नारों से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम में मनीषा जैन सर्राफ, अंशु जैन, तनवी जैन बड़जात्या, सलोनी जैन,अंशु पथराली वाली ने योगदान दिया तो कार्यक्रम का संचालन संजय जैन सर्राफ द्वारा किया गया।

बुजुर्ग महिला, पुरुषों का किया सम्मान:- कार्यक्रम के अंतर्गत जैन समाज के पदाधिकारियों ने 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों का सम्मान कर नई पहल प्रारंभ की गई तो यह संदेश दिया कि बुजुर्ग हमें शीतलता प्रदान करने वाली छाया है उनका हमें बेहद ध्यान रखते हुए,सम्मान करना चाहिए।

– संजय जैन बड़जात्या कामां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here