जगद्गुरु कर्मयोगी स्वस्तिश्री चारुकीर्ति भट्टारक स्वामी जी का 75वां जन्म जयंती महोत्सव के लोगो का विमोचन

0
10

रेखा संजय जैन

इंदौर। जगद्गुरु कर्मयोगी स्वस्तिश्री चारुकीर्ति भट्टारक स्वामी जी का 75वां जन्म जयंती महोत्सव अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर महाराज के आशीर्वाद से सकल दिगंबर जैन समाज और श्रीफल परिवार की ओर से मनाया जाएगा और समाज, संस्थाओं को मनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। महोत्सव के लोगो का विमोचन क्लर्क कॉलोनी दिगंबर जैन मंदिर में धर्म सभा में अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज ने किया। स्वामी जी का जन्म 3 मई, 1949 को कर्नाटक में हुआ था। उनका समाधि मरण 23 मार्च, 2023 को हुआ। स्वामी जी के 75वें जन्म जयंती महोत्सव पर वर्ष पर्यंत अनेक धार्मिक एवं सामाजिक कार्य किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here