भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की तिथि को लेकर उपजे भ्रम के निवारण एवं राज्य सरकारो के सहयोग हेतु ‘विश्व जैन संगठन’ एवं ‘राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ’ राज्य सरकारो का आभार

0
35

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की तिथि को लेकर उपजे भ्रम के निवारण एवं राज्य सरकारो के सहयोग हेतु ‘विश्व जैन संगठन’ एवं ‘राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ’ राज्य सरकारो का आभार
राजेश जैन दद्दू
इंदौर।
भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव इस वर्ष पूरे देश में 30 मार्च को मनाया जाएगा। चूँकि सरकारी कैलेंडर में तिथि भ्रम के कारण 31 मार्च का उल्लेख था, जिसे लेकर जैन समाज में दुविधा की स्थिति बनी हुई थी। इस संबंध में महाश्रमण पट्टाचार्य पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज, निर्यापक मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज एवं शंका समाधान प्रणेता मुनि श्री प्रमाणसागर जी महाराज द्वारा दिए गए शास्त्रोक्त मार्गदर्शन के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि त्रयोदशी तिथि 30 मार्च को ही सूर्योदय के बाद पूर्ण रूप से विद्यमान है।
विश्व जैन संगठन और राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ इंदौर के अध्यक्ष मयंक जैन एवं प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि इस विषय में राज्य सरकार के सकारात्मक रुख और शासन-प्रशासन द्वारा जैन समाज की धार्मिक भावनाओं व ज्योतिषीय गणना को सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री जी एवं संबंधित विभागों का हृदय से आभार व्यक्त करता है। दद्दू एवं संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि— “शासन द्वारा जैन आगम और पंचांग की शुद्धता को स्वीकार करना हमारी धार्मिक आस्था का प्रतीक हैं।
30 मार्च को ही संपूर्ण विश्व में भगवान महावीर का जन्म कल्याणक उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।”
हम समस्त दिगंबर एवं श्वेतांबर जैन समाज से अपील करते हैं कि मुनिसंघों के निर्देशानुसार एकता के साथ इस महोत्सव को सफल बनाएं और भगवान महावीर के सिद्धांत जियो और जीने दो एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here