आगामी महावीर जयंती के दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं, रक्तदान शिविर एवं भव्य शोभायात्रा निकल जाएगी

0
18
भीलवाड़ा, 9 अप्रैल- दिगंबर जैन समाज ट्रस्ट द्वारा सकल दिगंबर जैन समाज का महावीर जयंती महोत्सव दो दिवसीय 20- 21 अप्रैल को मनाया जाएगा।
अध्यक्ष सोहनलाल गंगवाल ने बताया कि 20 अप्रैल 2024 को अग्रवाल उत्सव भवन में प्रातः 9:00 बजे विभिन्न प्रतियोगिताएं व कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें व्रत रक्तदान शिविर बाहुबली जैन वेलफेयर सोसाइटी एवं सेवा ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा। रक्तदान करने वाले सदस्यों में से पांच पुरुष, पांच महिला का चयन लॉटरी द्वारा कर उन्हें रजत सिक्के से पुरस्कृत किया जाएगा। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के संयोजन में शिशु स्वास्थ्य प्रतियोगिता, त्रिशला महिला मंडल हाउसिंग बोर्ड शास्त्री नगर के संयोजन में आओ देखो बनो ग्वाल, पार्श्वनाथ महिला मंडल शास्त्री नगर के संयोजन में फायरलेस कुकिंग मिठाई अथवा नमकीन बनाओ, ज्ञानमती महिला मंडल आमलियों की बारी के संयोजन में पालना सजाओ, बाहुबली महिला मंडल संयोजन में परंपरागत माण्डना बनाओ, पदम प्रभु दिगंबर जैन महिला मंडल बापू नगर संयोजन में भगवान महावीर स्वामी से संबंधित 1 मिनट क्विज प्रतियोगिता, अग्रवाल महिला मंडल सेवायोजन में रंगोली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित होगी।
रात्रि 7:30 बजे पूर्व संध्या पर आदिनाथ नवयुवक मंडल आर.के.कॉलोनी के संयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम विनतीया, पालन झुलाओ कार्यक्रम आयोजित होगा।
सचिव प्रदीप चौधरी ने बताया कि 21 अप्रैल रविवार को बाहुबली जैन वेलफेयर सोसाइटी के संयोजन में प्रातः 8:00 बजे शोभायात्रा आमलियों की बारी से आरंभ होकर स्वाध्याय भवन से विभिन्न मार्गो से निकलेगी। जिसमें सेवाग्रुप का विशेष सहयोग रहेगा।
शोभायात्रा के पश्चात अग्रवाल उत्सव भवन में आदिनाथ नवयुवक मंडल आर.के कॉलोनी संयोजन में सकल दिगंबर जैन समाज का सामूहिक भोजन होगा।
सोसाइटी के सचिव राजकुमार चौधरी ने बताया कि शोभायात्रा में निकाली  गई झांकिया में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान आने वालों को पुरस्कार किया जाएगा।
प्रकाशनार्थ हेतु      प्रकाश पाटनी
                     प्रचार- प्रसार संयोजक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here