सिद्धवरकूट में आध्यात्मिक रंगों का मेला 4 मार्च को

0
4

सिद्धवरकूट में आध्यात्मिक रंगों का मेला 4 मार्च को
स्वर्ण कलशों से होगा भगवान बाहुबली का महामस्तकाभिषेक,

सनावद। दो चक्री, दस कामकुमार सहित साढ़े तीन करोड़ मुनीराजों की पावन निर्वाण स्थली श्री दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र सिद्धवरकूट में 4 मार्च 2026, बुधवार को होली वार्षिक मेला महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित होगा। प्राकृतिक सौंदर्य से आच्छादित इस पावन तीर्थ पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल धार्मिक आयोजन होंगे।

प्रचार संयोजक राजेन्द्र जैन ‘महावीर’ ने बताया कि मेला महोत्सव के अंतर्गत प्रातः 6:30 बजे से अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य नियम पूजन होगा। प्रातः 7:30 से 9:30 बजे तक मूलनायक भगवान भगवान सम्भवनाथ का मंडल विधान आयोजित किया जाएगा। प्रातः 10:30 बजे से विमानोत्सव, घटयात्रा एवं परिक्रमा तथा दोपहर 11:30 बजे 1008 भगवान भगवान बाहुबली का स्वर्ण एवं रजत कलशों से भव्य महामस्तकाभिषेक होगा। साथ ही समस्त मंदिरों पर ध्वजारोहण एवं सामूहिक आरती संपन्न होगी। कार्यक्रम पश्चात वात्सल्य स्वरूचि भोज की व्यवस्था रहेगी।

मेला संयोजक वर्किंग ट्रस्टी बाबूलाल जैन बड़वाह ने बताया कि इस वर्ष विधान पुण्यार्जक श्री जीवन कुमार जैन सी ए (इंदौर) रहेंगे। सम्पूर्ण आयोजन का विधि विधान विधानाचार्य संगीतकार कमल जैन एण्ड पार्टी, बड़वाह द्वारा सम्पन्न कराया जाएगा। क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष अमित कासलीवाल (इंदौर) एवं महामंत्री विजय काला ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

स्वर्ण कलशों से महामस्तकाभिषेक का सौभाग्य
भगवान बाहुबली के महामस्तकाभिषेक का सौभाग्य डॉ. सुभाष–सुनीता जैन (खंडवा), बाबूलाल–मीना जैन (भीकनगांव), विकास–वर्षा कासलीवाल (भीकनगांव), नवल मंजू जैन इंदौर,पंकज शालिनी जटाले बेड़ियां, करण श्वेता जैन बड़वाह, प्रवीण भावना जैन पुनासा को प्राप्त हुआ है। स्नेह भोज सहयोगी में पहाड़िया परिवार इंदौर,शांतिलाल–राजनबाई कासलीवाल (भोकाखेड़ी),बाबूलाल स्मिता कासलीवाल ,निलेश प्रीति कासलीवाल,राहुल मोनिका कासलीवाल,अरिहंत रितिका छाबड़ा सहित अन्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ है।

4 मार्च को श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सनावद एवं बड़वाह से निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध रहेगी। यह व्यवस्था बाबूलाल जैन जैन बस बड़वाह तथा सुरेश पाण्डया अमर ज्योति बस सर्विस सनावद द्वारा की गई है। बसें प्रातः निर्धारित समय पर प्रस्थान करेंगी।

क्षेत्र कमेटी के अमित कासलीवाल, संतोष जैन ‘मामा’, बाबूलाल जैन, विजय काला, कैलाश जैन मोटाघर, महेंद्र सर्राफ, ललित बड़जात्या, योगेंद्र सेठी, सुभाष सामरिया, आशीष चौधरी, अमरीश चौधरी, राजेन्द्र जैन ‘महावीर’ सहित समस्त पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here