श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट बापुनगर के पदाधिकारी एवं ट्रस्टीगण आगरा पहुंचकर हरी पर्वत पर विराजित निर्यापक मुनि पु॓गव सुधा सागर जी महाराज ससंघ से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

0
95
ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मीकांत जैन एवं मंत्री पूनम चंद सेठी ने सुधा सागर वाटिका का नया आधुनिकत्म प्रोजेक्ट को निर्यापक मुनि सुधा सागर जी महाराज को अवलोकन कराया। जिसमें 12 कमरे नीचे 12 कमरे ऊपर तथा एक बड़ा हाल सुसज्जित निर्मित किया जाएगा। जिसमें लिफ्ट का भी प्रावधान  होगा। मुनि सुधा सागर  ने प्रोजेक्ट का अवलोकन कर उसमें कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिसे आगे सुधार कर नए प्रोजेक्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा।
सुधा सागर वाटिका के नए नए प्रोजेक्ट को प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भैया को भी अवलोकन कराया। उन्होंने भी अपनी मार्गदर्शन देते हुए अच्छे सुझाव दिए।
इससे पूर्व प्रात 5:30 बजे विराजित निर्यापक मुनि पु॓गव श्री सुधा सागर जी महाराज के पाद पक्षालन सभी सदस्यों ने किये ।इस उपरांत पंडाल में चल रहे मुनि श्री के सानिध्य में विद्वत संगोष्ठी के विद्वानों  के विचार सुनने एवं मुनिश्री के धर्म उपदेश का श्रमण किया।
इस अवसर पर राजेंद्रसोगानी ,अशोककुमार पाटोदी, प्रकाशपाटनी, ताराचंद झाझरी, राकेशबघेरवाल, ताराचंद अग्रवाल, सुनील सबलावत आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here