श्री दिगंबर जैन यूथ फेडरेशन की सभा संपन्न

0
36

गुवाहाटी : श्री दिगंबर जैन पंचायत गुवाहाटी के तत्वाधान में श्री सूर्य पहाड़ अतिशय तीर्थ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा- महोत्सव का आयोजन आगामी 26 से 31 जनवरी तक फैंसी बाजार स्थित जेल परिसर में निर्माणधीन आदिनाथ नगर में किया जाएगा। अतिथियों के आगमन से संबंधित व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को महावीर धर्म स्थल में यूथ फेडरेशन की बैठक आयोजित की गई। जिसमें समाज के अध्यक्ष महावीर जैन (गंगवाल), उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सेठी, युवा अध्यक्ष सौरभ अजमेरा, कार्यकारिणी अध्यक्ष विकास विनायक्या, महामंत्री   ललितअजमेरा(सुर्य पहाड़),यूथ फेडरेशन के सलाहकार ताराचंद ठोलिया आदि के अलावा युवा शक्ति महिला शाखा कि सदस्या मौजूद थी। पंचायत के अध्यक्ष महावीर जैन (गंगवाल) ने बताया कि इस पंचकल्याणक महोत्सव को सुचारू रूप से संपादन कराने के लिए यूथ को विभिन्न विभागों में बांटा गया है। सभी विभागों में दो प्रमुख संचालक होंगे उनकी देखरेख में युथ अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रचार प्रसार के मुख्य संयोजक ओम प्रकाश सेठी ने जानकारी दी कि इस अवसर पर गुवाहाटी के सभी मार्गों में स्वागत तोरण लगाए जा रहे हैं ताकि बाहर से आने वाले अतिथियों को कोई असुविधा न हो इसकी पूर्ण व्यवस्था की जा रही है। पूर्वोत्तर की सकल जैन समाज इस पंच- कल्याणक महामहोत्सव को लेकर काफी उत्साहित है। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। वही समाज के युवाओं एवं यूवक्तियों में इस पंचकल्याण को लेकर काफी जोश देखा जा रहा है। यह जानकारी समाज के प्रचार प्रसार के सहसंयोजक सुनील कुमार सेठी द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here