श्री भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महा सभा कर्नाटक प्रान्त

0
130

श्री भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महा सभा कर्नाटक प्रान्त के शिमोगा संभाग की कुणीतोप्पा (Kunitoppa) के खुले वातावरण में आयोजित सभा में, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सेठी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बीना सेठी की स्वागत किया गया। तीर्थ संरक्षिणी महा सभा कर्नाटक शिमोगा संयोजक एवं KJA सदस्य श्री रत्न कुमार ने उनके कार्यों एवं मार्गदर्शन की बहुत बहुत प्रसंशा की। सपत्नीक आने पर खुशी जाहिर की। शिमोगा संयोजक एवं भारतीय जैन मिलन के वलय 8 के अध्यक्ष श्री यशोधर हेगड़े ने शाल एवं माला से स्वागत एवं धन्यवाद किया। श्रीमती बीना सेठी का स्वागत एवं धन्यवाद श्रीमती शकुंतला पाटोदी धर्मपत्नी श्री प्रकाश चंद जैन पाटोदी महामंत्री कर्नाटक प्रान्त ने किया। जैन मिलन शिमोगा शाखा के गौरवा अध्यक्ष श्री पद्म कुमार एवं तीर्थ संरक्षिणि महासभा कर्नाटक प्रान्त शिमोगा संयोजक श्री रवीन्द्र कुमार ने सभी कार्यों में भाग लेकर खुशी एवं संतोष जाहिर किया।

श्री राज कुमार जी सेठी कलकता राष्ट्रीय महामंत्री एवं श्री निहाल चंद जी ठोलिया कर्नाटक प्रान्त अध्यक्ष को आज के कार्यों की प्रगति की जानकारी दी गई। जिस पर उन्होने खुशी जताई।
मीटिंग पर सभी ने सन्तोष प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here