शांतिनाथ मंडल विधान पूजन कर मनाया शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस

0
48
मदनगंज किशनगढ़।श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, इंदिरा नगर का प्रथम स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत के तत्वावधान, इंद्रा नगर जैन समाज द्वारा स्थापना दिवस पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके तहत शनिवार को सुबह मूलनायक भगवान शांतिनाथ के साथ पार्श्वनाथ भगवान, महावीर भगवान, अहरनाथ भगवान, कुंथूनाथ भगवान, पदमप्रभु भगवान, चंद्रप्रभु भगवान, मुनिसुव्रतनाथ भगवान, आदिनाथ भगवान, वासुपुज्य भगवान एवं नेमिनाथ भगवान का जलाभिषेक, पंचामृत अभिषेक कर शांतिधारा की गई। श्रीजी का पंचामृत अभिषेक करने का सौभाग्य ओमप्रकाश मोहित गदिया एवं पारसमल रवि गंगवाल को मिला। शांतिधारा के बाद श्री शांतिनाथ मंडल विधान पूजन का आयोजन किया गया। संगीत की मधुर स्वर लहरियो पर मंत्रोच्चार के साथ श्रावक श्राविकाओं ने नाचते गाते हुए भक्ति भाव से अर्घ्य समर्पित किए। विधान पूजन के दौरान सुंदर भजनों व भक्ति नृत्यो से माहौल भक्तिमय हो गया। विधान पूजन में करीब 124 अर्घ्य समर्पित किए गए। कार्यक्रम में श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष विनोद पाटनी ने कहा कि एक वर्ष पूर्व 2023 में वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में इंदिरा नगर शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ था। उन्होंने आयोजित कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी को मंदिर के स्थापना दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी। शाम को संगीतमय मूलनायक भगवान शांतिनाथ की आरती के बाद पंच परमेष्ठी, चन्द्र प्रभ, पार्श्वनाथ भगवान, महावीर स्वामी, मुनिसुव्रतनाथ भगवान, पदमावती माता एवम क्षेत्रपाल बाबा की आरती की गई। महाआरती के बाद 48 दीपकों से भक्तामर पाठ किया गया। इस दौरान अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।
रोम रोम से निकले गुरुवर नाम तुम्हारा…
श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में श्री वीर संगीत मंडल द्वारा णमोकार महामंत्र पाठ का आयोजन किया गया। संगीत की मधुर स्वर लहरियों पर विभिन्न धुनों पर णमोकार महामंत्र पाठ से श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो गए। साथ ही सुंदर भजन द्वार तिहारी आया प्रभु….., रोम रोम से निकले गुरुवर नाम तुम्हारा…,  से माहौल भक्तिमय हो गया है। इस दौरान अनेक श्रावक श्राविकाए मौजूद रहे।
फोटो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here