संतो व आचार्य के सानिध्य में रहने से सब कुछ प्राप्त होता है: राज्यपाल

0
62

गुवाहाटी : फैंसी बाजार स्थित आदिनाथ नगर (जेल परिसर) में असम के राज्यकिय अतिथि आचार्य श्री प्रमुख सागर महाराज ससंघ एवं मुनि श्री अरिजीत सागर महाराज के पावन सान्निध्य में श्रीमद् 1008 जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव मे सोमवार को तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया। दिन में तप कल्याणक की क्रियाएं संपन्न हुई। वही पंचकल्याणक महोत्सव कि सभी क्रियाएं प्रतिष्ठाचार्य बा. ब्र.हंसमुख शास्त्री के निर्देशन में विधि विधान से संपन्न कर जा रही है।इस अवसर पर असम क के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया ने कार्यक्रम में पहुंच कर आचार्य श्री प्रमुख सागर महाराज, मुनि श्री प्रभाकर सागर महाराज एवं मुनि श्री अरिजीत सागर महाराज का आशीर्वाद लिया। आचार्य श्री ने श्री कटारिया को मोती की माला, किताबे ,साफा आदि भेंट कर अपना मंगल आशीर्वाद दिया। तत्पश्चा श्री कटारिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब का सौभाग्य है कि हमें संतों का सानिध्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों की नैतिक शिक्षा के साथ- साथ लौंकिक शिक्षा पर भी ध्यान देनी चाहिए। श्री कटारिया ने आचार्य श्री से जैन समाज में रात्रि शादी व संगीत संध्या आदि नहीं कराने का अनुरोध भी किया। इससे पूर्व श्री दिगंबर जैन पंचायत, गुवाहाटी के अध्यक्ष महावीर जैन (गंगवाल), दैनिक पूर्वोदय समाचार पत्र के संपादक अशोक पंसारी, कमल कुमार जैन (गंगवाल) आदि गणमान्य लोगों ने भगवान महावीर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रजव्लन किया। इस अवसर पर आचार्य श्री व श्री कटारिया जी ने कुछ धार्मिक किताबों का भी विमोचन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष महावीर जैन (गंगवाल) ने भी सभा को संबोधित किया। मालूम हो कि आज सोमवार को पंचकल्याणक के चौथे दिन तप कल्याणक के उपलक्ष में विशाल जुलूस निकाला गया। जहां वगी पर बैठकर भरत चक्रवर्ती का भ्रमण हुआ। जहां इंद्र और भारी जन समुदाय ने तप कल्याणक के दिन सौधर्म इंद्र, कुबेर इंद्र, यज्ञनायक इंद्र , ईशान इंद्र, सनत इंद्र, महेंद्र इंद्र आदि के परिवारों ने भक्ति की। श्री सूर्य पहाड़ विकास समिति के मुख्य संयोजक ओमप्रकाश सेठी ने बताया कि तप कल्याणक के अवसर पर आदिकुमार का पानी- ग्रहण, राज्याभिषेक, राजतिलक आदि के पच्क्षात, महाआरती एवं कवि सम्मेलन आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी पंचकल्याणक प्रचार प्रचार समिति द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here