सकल जैन समाज द्वारा भगवान महावीर के जन्म कल्याणक

0
15

महोत्सव पर निकाली भव्य शोभा यात्रा।
बूंदी शहर की विभिन्न पाठशाला के बच्चे भगवान महावीर स्वामी के संदेशों की थकतियो को शोभायात्रा में आगे लेकर चल रहे थे

बूंदी सकल जैन समाज बूंदी के तत्वाधान में भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर भगवान महावीर की शोभायात्रा में पूरा सकल जैन समाज भक्ति भाव से उमड़ गया। इससे पूर्व मल्लाशाहके मंदिर पर भगवान महावीर का विधान किया गया इस विधान को पंडित सुरेश सोनी नगेंद्र जैन पारस गंगवाल शकुंतला बड़जात्या सुनीता सोनीने संपन्न करवाया
इस अवसर पर बैंड वाले भगवान महावीर की स्वर् लेहरिया मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे वीर आएंगे गाते चल रहे थे।
भगवान महावीर जयंती संयोजक रामविलास जैन के संयोजन में भगवान महावीर की शोभायात्रा
शाहके मंदिर से ठीक-1:15 बजे मल्लाशाहकेप्रारंभ हुई जो सेठ जी का चौक सोतया पाड़ा नाहर का चोहटा तक भगवान को विमान में लाया गया उसके उपरांत भगवान को भव्य रथ में विराजमान किया गया।
भगवान को रथ पर ख्वाशी
के रूप में पारस कुमार चाहत कुमार सोगानी और भगवान के सारथी के रूप में एडवोकेट रमेश चंद आदित्य भंडारी तथा दोनों और भगवान के दोनों तरफ रामविलास विकास मित्तल तथा बिरधी चंद राजेंद्र कुमार छाबड़ा परिवार चवर ढुलाते चल रहे थे शोभायात्रा में बूंदी शहर की विभिन्न पाठशालाओं के बच्चे भगवान महावीर स्वामी के संदेशों को तख्तियां पर लेकर सबके आगे चल रहे थे
जैसे-जैसे भगवान की शोभायात्रा शहर की ओर बड़ी वैसे-वैसे युवाओं व महिलाओं सहित संपूर्ण जैन समाज में जोश बढ़ता गया शोभायात्रा नाहर का चोहटा तिलक चौक सदर बाजार चोमुखाबाजार नागदी बाजार मीरा गेट अहिंसा सर्किल कोटा रोड करीब 3 किलोमीटर लंबी शोभा यात्रा में भगवान के नारों से पूरा शहर गूंजायमान हो गया इस अवसर पर अहिंसा सर्किल पर अर्घ चढ़कर विशेष पूजा अर्चना की गई।
शोभा यात्रा में बड़े बाबा कुंडलपुर के साथ-साथ छोटे बाबा आचार्य विद्यासागर जी महाराज वह आचार्य सुनील सागर जी महाराज के द्वारा की गई त्याग की झांकी तथा महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर चल रही तथा महिलाओं का रजत बेड नमोस्तु बेड आकर्षण का केंद्र रहा।
शोभा यात्रा चौगान जैन नोहरा पर पहुंचते ही धर्म सभा में परिवर्तित हो गई धर्म सभा में सकल जैन समाज के अध्यक्ष संजय जैन एडवोकेट ने भगवान महावीर के संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान में भगवान महावीर के संदेशों से ही पूरे विश्व में शांति वह मानव कल्याण हो सकता है।
इस अवसर पर भगवान के अभिषेक व शांति धारा की गई सभी धार्मिक क्रियाएं पंडित सुरेश सोनी द्वारा की गई तथा शांति धारा करने का सौभाग्य भानु कुमार बरमुंडा बड़ा नया गांव वाली ने की
इस अवसर पर भगवान की माल की बोली राजीव जैन अनमोल जैन अनिमेष जैन निर्मला डेयरी वालों को लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
इससे पूर्व प्रातः 7:00 बजे मललाशाहके मंदिर से प्रभात फेरी निकल गई जो शहर के सभी जिनालियों के दर्शन करती हुई जोगन जैन नोहरा पर पहुंची जहां ध्वजारोहण सकल जैन समाज के अध्यक्ष संजय कुमार जैन ने किया मंगलाचरण द्रपति जैन ने किया झंडा गान साक्षी जैन संस्कृति जैन ने किया भगवान महावीर स्वामी के सामने दीप प्रज्वलन ज्ञानचंद महेश कुमार डॉक्टर पंकज जैन हरसोरा परिवार ने किया सभी कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश जैन ढगने किया अंत में महावीर जयंती संयोजक रामविलास जैन आभार व्यक्त किया
शोभा यात्रा में खंडेलवाल सरावगी समाज अध्यक्ष रविंद्र काला सकल जैन समाज के संरक्षक त्रिलोक चंद जैन ओम प्रकाश जैन सकल जैन समाज मंत्री महावीर धनोतिया श्रीमाल जैन समाज के अध्यक्ष सुमति प्रकाश जैनमहेश पटौदी सकल महिला मंडल जैन की अध्यक्षा अनीता सेठिया विमल भंडारी श्वेतांबर समाज मंत्री प्रकाश महात्मा प्रताप छाजेड़देवपुरा जैन समाज अध्यक्ष विनोद कोटियानागदी बाजार बघेरवाल समाज के अध्यक्ष बाबूलाल जैन हरसोरा फनी भूषण सुरलाया खंडेलवाल सरावगी समाज महिला मंडल की अध्यक्षा सुमन बकलीवाल जैन संस्कार महिला मंडल अध्यक्ष मीना हरसोरा चिंतामणि महिला मंडल अध्यक्ष राजू धानोतया महिला महा समिति अध्यक्ष सुमन कासलीवाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here