प्रसिद्ध लेखक एवं ख्याति प्राप्त विद्वान डॉ अशोक कुमार जैन अहिंसा इंटरनेशनल पुरस्कार से सम्मानित

0
280
सनावद- जैन दर्शन के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट शोधकार्यों एवं महत्वपूर्ण लेखन के क्षेत्र में महती प्रभावना के लिए अहिंसा इंटरनेशनल पुरस्कार से काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी में  जैन बौद्ध दर्शन विभाग के विभागाध्यक्ष  डॉ अशोक कुमार जैन को पुरस्कृत कर “विद्वत रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए पार्श्वज्योति मंच के अध्यक्ष डॉ नरेन्द्र जैन भारती ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मडावरा नगर के सुश्रावक दूसरा  स्व. पिता श्री शिखर चंद जैन एवं माता स्व. श्रीमती अशर्फी देवी के घर जन्मे डॉ अशोक कुमार जैन वर्तमान में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन विद्वत परिषद के वर्तमान अध्यक्ष हैं जिन्होंने जैन दर्शन में अनेकांतवाद एक परिशीलन, आचार्य ज्ञानसागर महाराज का दार्शनिक अवदान तथा जैन दर्शन मीमांसा पुस्तकों का लेखन तथा अनेक पुस्तकों का संपादन किया है। अनेक शोधार्थियों ने आप के निर्देशन में विभिन्न विश्वविद्यालयों से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है आप विद्वत परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ रमेश चंद्र जैन के अनुज, पार्श्वज्योति मंच सनावद के अध्यक्ष डॉक्टर नरेन्द्र कुमार जैन तथा विद्वत  परिषद के वर्तमान कार्याध्यक्ष तथा लेखक डॉ सुरेन्द्र कुमार जैन भारती के भाई हैं प्रसिद्ध विद्वान तथा लेखक डॉ जयकुमार जैन,पंडित अरुण कुमार जैन, डॉक्टर विजय कुमार जैन लखनऊ डॉ नरेंद्र जैन भारती सनावद, डॉ सुरेंद्र जैन भारती बुरहानपुर,पंडित महेंद्र कुमार जैन मुरैना,पंडित जयंत जैन एवं डॉ संतोष जैन सीकर पंडित प्रियम जैन सनावद,शुभम जैन सनावद सहित अनेक विद्वानों एवं समाजसेवियों ने डॉक्टर अशोक कुमार जैन के सम्मानित होने पर उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके द्वारा जैन धर्म दर्शन साहित्य एवं संस्कृति का इसी तरह प्रचार प्रसार में अमूल्य योगदान मिलता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here