भीलवाड़ा, 27 फरवरी- देश की राजधानी देहली के कमानी ऑडिटोरियम में संगीत के प्रतिष्ठित मंच संगम कला ग्रुप द्वारा
आयोजित सुर- तरंग कार्यक्रम में भीलवाड़ा के वकील कॉलोनी निवासी 11 वर्षीय मास्टर औनिक जैन (सुपुत्र:- पंकज-प्रिया जैन)फर्स्ट रनर-अप रहे।प्रतियोगिता में जिला स्तर से लेकर,राज्य,इंटर स्टेट राउन्ड, सेमीफाइनल से आगे बढ़ते हुए कठिन मुकाबले से ग्रैंड फिनाले तक कई चरणों से गुजरना पडा। सेंकड़ों प्रतिभागियों में से केवल तीन ही प्रतिभागी अंतिम चरण में पहुंचे। मास्टर औनिक ने अपनी दमदार गायिकी से निर्णायकों और दर्शकों का मन मोह लिया।
फाइनल में देश के सुप्रसिद्ध गायक पद्मश्री हरिहरन जी समेत संगीत जगत की कई हस्तियां मौजूद रही। औनिक वर्तमान में अपनी संगीत की शिक्षा T-series Academy Noida में ग्रहण कर रहे हैं ।मास्टर इससे पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताऐ जीत चुके हैं। मास्टर औनिक ने अपनी सफलता का श्रेय पूज्य गुरुदेव सुधा सागर जी महाराज के आशीर्वाद और अपने संगीत गुरू श्री विद्या शंकर जी किन्नरिया(swarangan Academy)सहित T-series Academy Noida के सभी गुरूजनों को दिया
प्रकाश पाटनी
जैन गजट संवाददाता
भीलवाड़ा












