मकर संक्रांति पर जैन धर्मावलंबियों ने मनाया जिन बिम्ब दर्शन दिवस

0
54

जयपुर – 14 जनवरी – मकर संक्रांति को जैन धर्मावलंबियों ने जिन बिम्ब दर्शन दिवस मनाया। बडी संख्या में मंदिरों में जाकर जिन बिम्बों के दर्शन, पूजा अर्चना की गई। राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि मकर संक्रांति जैन धर्म में जिन बिम्ब दर्शन के रूप में माना जाता है। क्योंकि इस दिन भरत चक्रवर्ती ने सूर्य बिम्ब में अक्रत्रिम चैत्यालय के दर्शन किए थे। इसी खुशी में राजा भरत ने अपने कोष के सारे भंडारे दान देने के लिए खोल दिए थे।
आज के दिन जैन धर्मावलंबी तीर्थंकर भगवान के दर्शन जरूर से जरूर करते हैं। इस दिन चारों प्रकार के दान में से या करुणा दान में से कुछ ना कुछ दान अवश्य करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here