महावीर इंटरनेशनल डडूका द्वारा अरथूना में 50 नवजात शिशुओं को बेबी कीट वितरित किए गए

0
4

महावीर इंटरनेशनल डडूका द्वारा अरथूना में 50 नवजात शिशुओं को बेबी कीट वितरित किए गए……………………..
महावीर इंटरनेशनल डडूका द्वारा शिशु देखभाल और सुरक्षा के राष्ट्रीय प्रोजेक्ट के तहत होली के पावन अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरथूना में नवजात शिशुओं को 50 मेडिकेटेड बेबी कीट वितरित किए गए।
समारोह की अध्यक्षता डॉ. निलेश भाटिया ने की, मुख्य अतिथि अजीत कोठिया इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल थे, विशिष्ट अतिथि डॉ. विजय चौधरी, दिलीप दोसी, रणजीत सिंह सोलंकी, मणिलाल पटेल, नितेश मेहता, दिलीप देवडिया, भूपेंद्र सिंह चौहान तथा केसरीमल जैन थे। प्रारंभ में डडूका केंद्र अध्यक्ष रणजीत सिंह सोलंकी ने सभी का स्वागत करते हुए नवजात शिशुओं की माताओं को शुभकामनाएं दी। अजीत कोठिया ने महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के दो स्थाई सेवा कार्यों बेबी कीट वितरण और सेनेटरी नेपकिन वितरण कार्यक्रमों की जानकारी दी। कोठिया ने ई चौपाल दोस्ती से सेवा की जानकारी भी दी।
डॉ निलेश भाटिया ने महावीर इंटरनेशनल डडूका के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए अरथूना पी एच सी को बेबी कीट वितरण के लिए चुनने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया। डा. विजय चौधरी ने चिकित्सालय परिवार की ओर से महावीर इंटरनेशनल डडूका के सदस्यों का स्वागत किया। आभार प्रदर्शन रणजीत सिंह सोलंकी ने किया। अतिथियों को एम आई की साप्ताहिक पत्रिका महावीर प्रवाह एक्सप्रेस की जानकारी दे कर इसकी लिंक भी शेयर की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here