झालावाड़ में जैन राजनीतिक चेतना मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन

0
92

दिनांक ११/१२ मार्च को चांदखेडी झालावाड़ में जैन राजनीतिक चेतना मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन व राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गजराज जी गंगवाल (दिल्ली) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। अधिवेशन में पूर्व केबिनेट मंत्री भारत शासन प्रदीप जीआदित्य पूर्व केबिनेट मंत्री राजस्थान शासन जीवराज जी सिंधवी तथा सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए।
बैठक में म प्र की नयी कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

नवीन पदाधिकारी –

प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष काला भोपाल
प्रदेश महामंत्री श्री टीके वेद इन्दौर
प्रदेश कार्याध्यक्ष श्री हंसमुख गांधी

की घोषणा की गई शेष पदाधिकारियों का मनोनयन स्थानीय स्तर पर किया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से यह प्रस्ताव पारित हुआ की जैन जनसंख्या जो पुरे भारतवर्ष मे ३ करोड़ से ज़्यादा है शासकीय गणना अनुसार मात्र ४५ लाख है।
इसका एक मात्र कारण जैन समाज द्वारा अपने नाम के साथ अपना सर नेम लिखना है। इस संबंध में जागरण की आवश्यकता है। जैन समाज जो सर्वाधिक शिक्षित व जागरूक समाज है उसका राजनीति में हिस्सा कम है उसे बढ़ाना है।
इस हेतु जन जागरण व जागरूकता रैली निकालने की योजना बनाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here