इन्दौर 31 जुलाई। अपनी मांगे रखने को चक्का जाम, रोड अवरोध, प्रतिष्ठाानों को नहीं चलने देना आदि कई तरह का प्रदर्शन किया जाता है। किन्तु विश्व जैन संगठन की मध्यप्रदेश इकाई ने एमवाय अस्पताल इन्दौर में जरूरतमंदों को भाजन कराते हुए सरकार से आये भगवान महावीर के 2550 वें निर्वाण वर्ष में भारत वर्ष को अहिंसा राष्ट्र घोषित करने की मांग की।
रविवार को विश्व जैन संगठन के पदाधिकारी व सदस्य इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल पर ‘सेवा भाव कर्तव्य हमारा’ संस्था के साथ जरूरतमंदों को भोजन वितरण के लिए पहुंचे।
इसके माध्यम से संगठन ने भगवान महावीर के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। आज इस अराजकता के माहौल में भगवान महावीर के बताए सिद्धांत ही सामरिक है।
संपूर्ण विश्व को उनसे पुनः अवगत कराने की आवश्यकता है। विश्व जैन संगठन इंदौर के अध्यक्ष मयंक जैन ने डाॅ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’ को बताया कि हम सरकार से मांग करते हैं कि भगवान महावीर के 2550 वे निर्वाण वर्ष में भारत वर्ष को अहिंसा राष्ट्र घोषित किया जाए जहां जियो और जीने दो का सिद्धांत मूल रहे।
इस पुनीत कार्य में अध्यक्ष मयंक जैन, राहुल जैन पॉजिटिव, पारस जैन, मनीष चैधरी, मुकेश जैन, संजय जैन, शैलेंद्र सोगानी, मनीष जैन, अशोक सामरिया, महावीर जैन, मयूर जैन, आशीष जैन, आकाश जैन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
-डाॅ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’
22/2, रामगंज, जिंसी, इन्दौर
मो. 9826091247















