जयपुर दुर्गापुरा में चंद्र प्रभु महिला मंडल द्वारा आचार्य विद्यासागर जी महाराज के दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की कि कामना

0
76

दुर्गापुरा में दिगंबर जैन चंद्र प्रभु महिला मंडल की ओर से जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के मोक्ष कल्याण के अवसर पर अभिषेक ,शांति धारा, अष्टद्रव्यों से पूजा के बाद श्री जी के समक्ष निर्वाण कांड भाषा का उच्चारण करते हुए सामूहिक रूप से निर्वाण का लाडू चढ़ाकर सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई, कार्यक्रम में महिला मंडल मंदिर समिति की अध्यक्षा श्रीमती रेखा लुहाड़िया एवं मंत्री रानी सोगानी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में आचार्य विद्यासागर जी महाराज के दीर्घायु, चिरायु एवं स्वस्थ रहने के लिए 12 घंटे के णमोकार महामंत्र का सामूहिक रूप से निर्विघ्न और आनंद पूर्वक जाप्य किये गये,कार्यक्रम में ट्रस्ट कमेटी के मंत्री राजेंद्र कुमार काला, ललित काला, सुशील काला, अशोक कासलीवाल, सुशीला काला ,आशा गर्ग, सहित सारा महिला मंडल उपस्थित था।

राजाबाबु गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here