जैन गजट साप्ताहिक पत्र की प्रतियां भेट की

0
6

भारत गौरव काव्य रत्नाकर स्वस्तिधाम तीर्थ प्रणेत्री परम विदुषी लेखिका गणनी गुरु माँ स्वस्ति भूषण माता जी ससंघ के वरद हस्त कर कमलों में 129 वर्षो से निरंतर प्रकाशित होने वाला जैन गजट प्रतियों को जैन गजट राष्ट्रीय संवाद दाता पारस जैन पार्श्वमणि पत्रकार ने भेट की। विदित हो कि पारस जैन विगत 31 वर्षो जैन गजट पत्र में राष्ट्रीय संवाद दाता के पद पर सेवाएं देते आ रहे है। आपको सर्वश्रेष्ठ संवाद दाता अवार्ड जैन युवा पत्रकार गौरव जैन समाज की अनमोल मणि की उपाधि मिल चुकी है।आपने मेरी भावना को सम्पूर्ण भारत वर्ष की शिक्षण संस्थाओं के पाठ्यक्रम में लागू करने एवम् प्रार्थना के रूप में बोली जाए की सफल मुहिम चला रखी है। गुरु माँ ने प्रसन्न चित्त मुद्रा में अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।आपकी धर्म पत्नी श्रीमती सारिका जैन अपने ससुर श्रीविमल चंद जैन की विगत दो वर्षो से रात दिन सेवा कर रही है श्री विमल चंद जैन ब्रेन पेरे लाईसिस बीमारी के शिकार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here