महावीर कुमार जैन सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान
3 जून मंगलवार 2025
तपती हुई भयंकर गर्मी में गणाचार्य
विराग सागर जी महाराज के परम पावन प्रभावक शिष्य
परम पूज्य प्रवचन केसरी मुनि श्री 108 विश्रांत सागर जी महाराज संघ का महाराष्ट्र की ओर मंगल बिहार चल रहा है कल दिनांक 3,6,2025 को सुबह होशंगाबाद में मंगल प्रदेश होगा छोटे-छोटे गांवों में भी बड़ा उत्साह नजर आ रहा है
प्रत्येक छोटे-छोटे गांव में गांव वालों में ऐसा उत्साह नजर आ रहा है की 1 किलोमीटर गांव के बाहर से महिलाएं पुरुष बालक बालिकाएं की
अगवानी करने गाजे बाजे के साथ पहुंच रहे हैं
दिगंबर जैन मंदिर में जैन मुनि ने अपने उद्बोधन में बताया
धर्म की क्रिया करना साधारण पुरुषों का कर्म नहीं है धर्म की क्रिया वही पुण्यशाली जीव कर पाते हैं जिन्होंने अपने जीवन को उत्तम गति जीवन का निर्वाह कर रहे हैं प्रातः काल धर्म की क्रिया करने से मनुष्य का पूरा दिन मंगल ही मंगल से व्यतीत होता है
मनुष्य नहीं जानवर भी सभी क्रियाएं करते हैं जानवर और मनुष्य में बहुत अंतर बतलाया गया है
मनुष्य अपने मुंह से कह कर अपनी भाषा का ज्ञान कराता है सुख दुख की बात एक दूसरे को बताता है
जबकि जानवर स्वयं ही सुख दुख को भोगता है ना अपने मुंह से बात कर सकता है ना कह सकता है
मनुष्य पर्याय का जन्म सबसे दुर्लभ
पर्याय बताई
आज भी मनुष्य में इतनी ताकत है
वह भगवान के भक्ति करके साक्षात भगवान बन सकता है
महावीर कुमार जैन सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान