भारत गौरव गणिनी शिरोमणि आर्यिका 105 श्री विशुद्ध मति माताजी का 54 वां विशुद्ध वर्षा योग कलश स्थापना महोत्सव सम्मेद शिखर मधुबन में हुआ हर्षोल्लास से सम्पन्न

0
72

फागी संवाददाता

भारत गौरव गणिनी आर्यिका रत्न 105 विशुद्वमति माताजी, आर्यिका 105 विज्ञमति माताजी स संघ का 54 वां विशुद्व वर्षा योग कलश स्थापना महोत्सव 2 जुलाई 2023 को श्री सम्मेद शिखरजी सिद्धक्षेत्र मधुबन झारखंड में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संघस्थ बाल ब्रह्मचारिणी अदिति दीदी एवं प्रियंका दीदी ने संयुक्त रूप से अवगत कराया कि कार्यक्रम में आर्यिका श्री की विभिन्न पूजाओं के बाद मोहनलाल, पंकज, प्रवीण, नीरज- मोनिका ,रितु ,भूमिका, पलाक्ष, नक्ष ,निष्ठा जैन कासलीवाल महावीर नगर सवाई माधोपुर परिवार ने प्रथम कलश स्थापित कर पुण्यार्जन प्राप्त किया। अशोक कुमार- मंजू, अनिरुद्ध- सपना,अश्वनी- पल्लवी,आर्जव, आर्यन, अनाया, अद्वित पहाड़िया कोटा परिवार ने द्वितीय ग्वालियर तिकल कलश स्थापित कर पुण्यार्जुन प्राप्त किया। उत्तम कुमार जी श्रीमती निर्मला जी उत्सव- अंकिता, उमंग -प्रीति, शीतल संदीप शौर्य, नित्य, शुद्धि, सिद्धि, प्रथम, श्रेयांश बड़जात्या परिवार कोटा ने गणिनी शिरोमणि कलश स्थापित कर पुण्यार्जन प्राप्त किया। दीदी ने अवगत कराया कि 3 जुलाई को गुरु पूर्णिमा, 4 जुलाई को वीर शासन जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम में सारे भारतवर्ष से श्रद्धालुओं ने शिरकत कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here