आचार्यों के मिलन से धन्य हुई दिल्ली

0
117
राजधानी दिल्ली की पुण्यधरा आज फिर एक बार गौरवान्वित हुई जब दिल्ली की शान ऐतिहासिक श्री दिगम्बर जैन लाल मन्दिर (चांदनी चौक) के समक्ष वर्तमान की तीनों आचार्य परम्पराओं के प्रमुख संतों का मंगल वात्सल्य मिलन अपार जनसमूह के मध्य हुआ।
आचार्य आदिसागर अंकलीकर परम्परा से प. पू. आचार्य श्री १०८ सुनील सागर जी महाराज ससंघ, आचार्य शान्तिसागर दक्षिण परम्परा से प. पू. आचार्य श्री १०८ अनेकांत सागर जी महाराज ससंघ एवं आचार्य शान्तिसागर छाणी परम्परा से प. पू. आचार्य श्री १०८ अतिवीर जी मुनिराज के वात्सल्य मिलन के अद्भुत क्षणों के साक्षी बनकर भक्तजन भावविभोर हो गए।
भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ आचार्य श्री अनेकांत सागर जी एवं आचार्य श्री अतिवीर जी ने लाल मन्दिर पहुंचने पर आचार्य श्री सुनील सागर जी की अगवानी की। तीनों आचार्य संघों के मिलन पर भक्तों ने जिनशासन के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। उल्लेखनीय है कि विशाल श्रमण संघ के पावन सान्निध्य में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का विराट आयोजन लाल किला मैदान में विधिवत् प्रारम्भ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here