आदिनाथ दिगंबरजैन मंदिर संत भवन में विराजित श्रुत स॑वेगी मुनिश्री आदित्य सागर महाराज को श्रीफल भेट करआशीर्वाद प्राप्त किया

0
91
भीलवाड़ा, 24 जुलाई- श्री बाहुबली जैन वेलफेयर सोसाइटी के समस्त सदस्यगण आर. के.कॉलोनी स्थित आदिनाथ दिगंबरजैन मंदिर संत भवन में विराजित श्रुत स॑वेगी मुनिश्री आदित्य सागर महाराज को श्रीफल भेट करआशीर्वाद प्राप्त किया।
सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार छाबड़ा ने संगठन द्वारा सामाजिक, धार्मिक, रचनात्मक कार्यक्रम किए जाने की विस्तृत जानकारी मुनिश्री को दी।
मुनिश्री आदित्य सागर महाराज ने सर्वप्रथम सकल जैन समाज एवं सनातन धर्म के संयुक्त प्रयासों से हजारों की संख्या में मौन जुलूस निकालकर भीलवाड़ा को बंद रखा एवं जिलाधीश कार्यालय में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। राज्य भर में विरोध प्रदर्शन रहा। इस घटनाक्रम के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य सरकार ने राज्य श्रमण संस्कृति बोर्ड का गठन करने का आदेश जारी किया। मुनि आदित्य सागर महाराज ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य सरकार को साधुवाद दिया एवं अच्छे कार्य की अनुमोदना की। मुनिश्री ने कहा कि इस निर्णय  द्वारा अन्य राज्यों में भी इस आदेश की पालना करेंगे। मुनिश्री ने बाहुबली जैन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सामाजिक, रचनात्मक, धार्मिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उसकी प्रशंसा की। और आगे भी श्रेष्ठ कार्यों को उत्तरोत्तर करते रहे। उसका आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर सोसाइटी के बड़ी संख्या  सदस्यगण उपस्थित थे।
 इससे पूर्व स्वाध्याय भवन में श्री बाहुबली जैन वेलफेयर सोसाइटी की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें सदस्यगणों के जन्मदिवस पर उन्हें माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।  राज्य श्रमण संस्कृति बोर्ड का गठन किए जाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया ।
प्रकाशनाथ हेतु    प्रकाश पाटनी
प्रचार -प्रसार मंत्री
भीलवाड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here