आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज का मनाया 52 वां अवतरण दिवस

0
54

मदनगंज किशनगढ़ में मुनि श्री संकल्प सागर जी महाराज ,मुनि श्री सद्भाव सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य एवं श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत व सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में सोमवार को आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज का 52वां अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। जैन भवन में आयोजित अवतरण दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ आचार्य शांतिसागर, आचार्य वर्धमान सागर, आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के चित्र अनावरण व दीप प्रज्जवलित मुनिसुव्रतनाथ पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी, आदिनाथ पंचायत अध्यक्ष प्रकाशचंद गंगवाल ने किया। कार्यक्रम में मंगलाचरण नवरत्न देवी दगड़ा ने किया। कोषाध्यक्ष चेतनप्रकाश पांडया ने बताया कि मुनि श्री संकल्प सागर जी महाराज मुनि श्री सद्भाव सागर जी महाराज के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य मांगीलाल चिरंजीलाल झांझरी परिवार लीचाणा वालो को मिला। वही शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य राजकुमार सुरेश कुमार पहाड़िया रीड वाले, कांता देवी मुकेश कुमार पाटनी जोबनेर वाले, रविप्रकाश चंद्रप्रकाश बैद ऊंटड़ा वाले,विजय कुमार अक्षत कुमार गंगवाल सिराणा वाले को प्राप्त हुआ तत्पश्चात पूर्वाचार्यो को अर्घ्य समर्पित करने के पश्चात पण्डित अनूप जैन शास्त्री के निर्देशन में
आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज की संगीतमय पूजन की गई। संगीत की मधुर स्वर लहरियों पर समाज केविभिन्न संगठनों के पदाधिकरियो व सदस्यो के साथगणमान्यजनों ने नाचते गाते भक्ति करते हुए अष्ट द्रव्य से पूजन कर एवं मुनि श्री संकल्प सागर जी महाराज मुनि श्री सद्भाव सागर जी महाराज को अर्घ्य समर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान दिगंबर आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज का जीवन चरित्र रुर का शूर पुस्तक का विमोचन अजय कुमार मीना देवी दोषी अजमेर द्वारा किया गया। विनयांजलि सभा में पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी, आदिनाथ पंचायत अध्यक्ष प्रकाश गंगवाल, कमल बेद व स्थानीय भक्तों ने आचार्य विशुद्ध सागर महाराज व के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विनयाजंलि प्रस्तुत की। मुनि श्री संकल्प सागर जी महाराज मुनि श्री सद्भाव सागर जी महाराज ने गुरु की महिमा बताते हुए प्रवचन दिया। अंत में 52 दीपकों से महाआरती की गई। इस अवसर पर सैकडों श्रावक-श्राविकाएं मौजूद थे।प्रचार मंत्री गौरव पाटनी ने बताया कि आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का विहार अभी हस्तिनापुर के लिए चल रहा है,वर्तमान में अभी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर शहर में है।
श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत मदनगंज किशनगढ़ पिछले कई वर्षों से आचार्य श्री का चातुर्मास किशनगढ़ में हो इस भावना से प्रयासरत है।

राजाबाबु गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here