आचार्य सुंदर सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव पर शोभायात्रा निकली।

0
10
भीलवाड़ा, 21 अप्रेल- बाहुबली जैन वेलफेयर सोसाइटी के संयोजन में सकल दिगंबर जैन समाज का आचार्य सुंदर सागर ससंघ के सानिध्य में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर विशाल शोभा यात्रा निकली।
 बड़ी तादाद में जनसमूह ने शिरकत की।
सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेंद्र छाबड़ा ने बताया कि प्रातः सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर न्यू हाउसिंग बोर्ड शास्त्री नगर से आचार्य सुंदर सागर महाराज ससंघ स्वाध्याय भवन पहुंच कर देव दर्शन किए।
इस उपरांत आचार्यश्री ससंघ  बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकली। समाज की वीरांगना महिला मंडल भी संगीत की स्वर लहरिया बिखेर रही थी। जहां 5 दीक्षार्थी  सजी-धजी बग्गीओ में विराजमान थे। आगे घुड़सवार जैन ध्वज लिए चल रहे थे। पीछे झांकियां चल रही थी। जिसमें जैन पाठशाला का जैन शिक्षा का सुंदर चित्रण किया गया। वहीं कोरोना महामारी बीमारी से बचने के उपायों को दर्शाया गया। भगवान महावीर की जन्मस्थली पावापुरी को सुंदर पोस्टरो से सुशोभित किया गया। प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ ने विश्व को दिया 6 कलाओं का ज्ञान का चित्रण पाठशाला के बालकों ने संदेश दिया। भगवान महावीर के कुंडलपुर ग्राम को झांकि में दर्शाया।
आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की समतापूर्वक समाधिमरण को उनके  संदेशों का झांकी में सुंदर चित्रण किया गया। जगह-जगह आचार्यश्री का पादपक्षालन कर रहे थे। पीछे श्रीजी का रथ चल रहा था। सभी श्रद्धालुओं ने जिनेंद्र देव के दर्शन का लाभ ले रहे थे। महिला अपनी ड्रेस कोड में, पुरुष श्वेत वस्त्र में मुख्य चौराहे पर भक्ति के साथ नृत्य कर रहे थे। मार्गो पर ठंडा पेयजल वितरण किया गया। गोलप्याउ चौराहे पर मुस्लिम समाज- हिंदू समाज ने पुष्प वर्षा से सभी का स्वागत कर प्रेम सौहार्द का संदेश दे रहे थे। शोभायात्रा मुख्य मार्ग से गुजर कर पुनः आमलियों की बारी जैन मंदिर पहुंची। समापन पर आदिनाथ नवयुवक मंडल के संयोजन में सकल दिगंबर जैन समाज का प्रसादी स्वरूप भोजन सभी ने किया।
दिगंबर जैन समाज ट्रस्ट स्वाध्याय भवन के अध्यक्ष सोहनलाल गंगवाल एवं सचिव प्रदीप चौधरी ने सभी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
शोभायात्रा में सभी कालोनियों के बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित था।
प्रकाश पाटनी
प्रचार- प्रसार मंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here