सकल जैन समाज के महावीर धनोप्या निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
बूंदी सकल जैन समाज के दिवार्षिक चुनाव में महावीर धनोप्या को सर्वसम्मति सेनिर्विरोध अध्यक्ष तथा आदित्य भंडारी को सचिव के पद पर चुना गया।
चुनाव अधिकारी त्रिलोकचंद जैन ने बताया कि गुरुवार को सकल जैन समाज के निर्विरोध
हुए दिवार्षिक चुनाव में महावीर धनोप्या के नाम का प्रस्ताव नवीन गंगवाल ने रखा जिसका समर्थन प्रताप छाजेड ने किया एवं सचिव पद पर आदित्य भंडारी के नाम का प्रस्ताव ओमप्रकाश ठग ने किया जिसका समर्थन विमल भंडारी ने किया और कोई दूसरा नाम नहीं आने पर इन्हें निर्विरोध अध्यक्ष व सचिव के पद पर चुन लिया गया।
उसके बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष महावीर धनोप्या ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कार्याध्यक्ष के पद पर ओमप्रकाश बडजात्या कोषाध्यक्ष राम विलास जेन संयुक्त सचिव ओमप्रकाश ठग संरक्षक त्रिलोकचंद जैन संजय जैन तथा सभी समाज के घटकों के अध्यक्ष को उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।
उसके उपरांत महावीर धनोप्या की अध्यक्षता में आगामी महावीर जयंती को मनाने तथा समाज में एक जड़ता लाने पर विचार किया गया।
मीडिया प्रभारी रविंद्र काला ने बताया कि इस वर्ष की महावीर जयंती के लिए सर्वसम्मति से ओमप्रकाश ठग को संयोजक प्रताप छाजेड को उपसंयोजक इनके सहयोग के लिए नवीन गंगवाल सुनील बाकलीवाल व प्रकाश महात्मा को जिम्मेदारी दी है।
मीटिंग में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष सकल जैन समाज के तत्वाधान में भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांतों पर निबंध प्रतियोगिता तथा उनके जीवन पर सामान्य ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता कराई जाएगी जिसका उप संयोजक धर्मेंद्र जैन को बनाया गया है।
महावीर जयंती को विशाल एवं विस्तृत रूप से मनाए जाने पर नागदी बाजार बघेरवाल के अध्यक्ष महावीर हरसोरा अनूप जैन ने तथा फनी भूषण सुरलाया ने अपने विचार रखें तथा अंत में अपनी मधुर वाणी से फनी भूषण सुरलाया ने भगवान महावीर स्वामी पर सत्ता भजन गाकर सबको मंत्र मुक्त कर दिया एवं नवनियुक्त अध्यक्ष के सम्मान में गीत सुनाकर बहुत प्रसन्नता का माहौल कर दिया।
रविंद्र काला
जेन गजट
संवाददाता बूंदी
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha














