प्रकाश गंगवाल अध्यक्ष , नवीन काला और सुरेंद्र तायल उपाध्यक्ष, पारस झांझरी सचिव निर्वाचित हुए।

0
1
भीलवाड़ा 2 मार्च- हाउसिंग बोर्ड स्थित श्री सुपार्श्वनाथ जैन मंदिर के चुनाव रविवार को निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट राजकुमार पाटनी, कोशल जैन, विपुल सेठिया , सुनीता जैन के नेतृत्व में शांतिपूर्ण, गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। कुल 215 मतो में से 198 सदस्यों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
इस चुनाव में समाज में श्री प्रकाश गंगवाल को 137 मत एवं भागचंद पाटनी को 61 मत प्राप्त हुए । 76 मतो के भारी अंतर प्रकाश गंगवाल अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए ।
नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है —
अध्यक्ष  प्रकाश जी गंगवाल,
उपाध्यक्ष  नवीन काला, सुरेंद्र जैन तायल
कोषाध्यक्ष कैलाश शाह,
सचिव पारस  झाँझरी,
सह-कोषाध्यक्ष  राजेश बगेरवाल,
संगठन मंत्री पारस शाह,
जनसंपर्क मंत्री  संजय छाबड़ा, मुकेश गदिया एवं सदस्य नवीन काला महुवा,
 मानकचंद बाकलीवाल, नेमिचंद गोधा
 सुनील जी जैन, निर्वाचित हुए।
निर्वाचन अधिकारी उपस्थित में समाजजनों ने प्रकाश गंगवाल की टीम को सम्मानित किया एवम कार्यभार ग्रहण करवाया । अध्यक्ष प्रकाश गंगवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए यह जीत समाज की जीत बतायी । गंगवाल ने कहा कि मंदिर विकास, धार्मिक गतिविधियों के विस्तार तथा समाज में एकता एवं सौहार्द क अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।
समाज के वरिष्ठजनों व समाज के सदस्यों ने नवचयनित टीम को शुभकामनाएँ देते पारदर्शिता एवं विकास की दिशा में निरंतर कार्य करेगी।
  सुपार्श्वनाथ भगवान को श्रीफल अर्पित कर  विजय जुलूस निकाला।   प्रकाश गंगवाल ने सभी का आत्मीयता से आभार व्यक्त किया।
    प्रकाश पाटनी
                 जैन गजट संवाददाता
                            भीलवाड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here