प्रभुभक्ति, गुरु सेवा से करो जीवन- पवित्र”- आचार्य विशुद्ध सागर

0
58

दिगम्बराचार्य श्री विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने ऋषभ सभागार मे धर्मसभा में सम्बोधन करते हुए कहा कि-” गुरुवाणी सुनने का सौभाग्य, सभी को नहीं मिलता है। प्रभु दर्शन एवं संत-समागम दुर्लभ हूँ। धन्य हैं वह मनुष्य जो प्रातःकाल उठकर प्रभु भजन एवं गुरू सेवा करते हैं। श्रेष्ठ पुरुषों को प्रभु भजन, गुरु सेवा कर अपने जीवन को पवित्र बनाना चाहिए।”
जो सज्जन- मनुष्य गुरुओं को दान एवं प्रभु पूजा करता है, उसके पाप रूप कर्मों का क्षय होता है, पुण्य की वृद्धि होती है, परिणाम विशुद्ध होते हैं, लोक में यश फैलता है। सिद्धि होते ही प्रसिद्धि होती है। प्रभु भक्ति से पूर्व संचित कर्मों का क्षय होता है और सिद्धियाँ स्वयमेव सिद्ध होने लगतीं हैं।
चित्त शांत करना है तो स्वाध्याय शील बनो। अध्ययन से चित्त एकाग्र होता है। अध्ययनशील ही ध्यान-साधना में प्रविष्ट हो पाता है। दैव (भाग्य) और पुरुषार्थ दोनों के होने पर ही कार्य सिद्धि संभव है।
मोहान्ध-प्राणी सुलभता से प्राप्त गुरु-संगति को भी महत्त्व नहीं देता है और अपना समय व्यर्थ के प्रपंचों में लगाकर संसार में भ्रमण करता है। मोही – रागी मनुष्य कल्याणकारी पथ पर चलना तो दूर, वह गुरुओं की वाणी भी नहीं सुनता है।
जिसका विनाश-काल निकट होता है, उसके विचार भी विपरीत होने लगते हैं। जिसके विचार नष्ट हो जाते हैं, जो अपने विचारों को समीचीन नहीं कर पाता, वह सही-मार्ग पर भी नहीं चल सकता है। सनातन अनादि जिनदेव का मत ही सर्व-श्रेष्ठ मत है, वीतरागी सच्चे-गुरुओं का पथ ही उत्तम एवं शरणभूत है ।
भक्ति मार्ग का अनुशरण करो। कर्म- सिद्धांत को जानो । कण-कण स्वतंत्र है। स्वयं का किया पुण्य- पाप ही तुम्हारे सहायक है। जैसा कर्म करोगे वैसा ही फल प्राप्त होगा।सभा का संचालन पंडित श्रेयांस जैन ने किया।
मीडिया प्रभारी वरदान जैन ने बताया कि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के सानिध्य मे 17 नवम्बर से 22 नवंबर तक होने वाले चैत्य वृक्ष मन्दिर जिनबिम्ब पंच कल्याणक महोत्सव, की वेदी भूमि पूजन की मांगलिक क्रिया 2 नवंबर को सुबह 8 बजे दिगंबर जैन कॉलेज के सी फील्ड मे संपन्न होगी।कार्यक्रम को सफल बनाने मे बड़ौत दिगंबर जैन समाज समिति के अध्यक्ष प्रवीण जैन,संयोजक अतुल जैन,सुनील जैन, सुभाष जैन बीड़ी वाले, आलोक मित्तल,सतीश सर्राफ,बालकिशन जैन, प्रदीप जैन,दिनेश जैन,मनोज जैन,सतीश जैन,नवीन सर्राफ, रोहित स्नेही,धन कुमार जैन,धनेंद्र जैन,राजकुमार जैन,अखिल जैन , सचिन जैन भाजपा नेता , धनपाल जैन,राकेश जैन, वरदान जैन और सकल दिगंबर जैन समाज बड़ौत जोर शोर से जुटे हुए हैं।
अतुल जैन बुढ़पुर वाले मीडिया प्रभारी
9719640668

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here