पंचकल्याणक महोत्सव के प्रमुख पात्रों का हुआ चयन “घटयात्रा के साथ महोत्सव का आयोजन आज से”

0
29

गुवाहाटी : फैंसी बाजार के जेल परिसर में श्रीमद् 1008आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव 26 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित होगा। जिसके प्रमुख पात्रों का चयन किया गया। परम पूज्य गनाचार्य श्री पुष्पदंत महाराज के अज्ञानुव्रती शिष्य आचार्य श्री प्रमुख सागर महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में एवं प्रतिष्ठाचार्य पंडित हंसमुख शास्त्री के निर्देशन में विधिविधान पूर्वक संपन्न होगा। इस महोत्सव के महत्वपूर्ण पात्रों में माता-पिता बनने का सौभाग्य: आनंदीलाल- रत्न प्रभा सेठी, सौधर्म इंद्र: कमल कुमार- सरिता देवी गंगवाल, कुबेर इंद्र: श्रीपाल- कुसुम देवी चूडिवाल, महायज्ञ नायक: मोहित कुमार-दीपा देवी चूडिवाल, भरत चक्रवर्ती: अंजय कुमार-शशि देवी कानुगा, सनत कुमार इंद्र: विनोद कुमार-सविता देवी गंगवाल, ईशान इंद्र: ज्ञानचंद- अमिता देवी, महेंद्र इंद्र: अजीत कु.- मोनिका देवी छाबडा़ आदि पात्रों का चयन हुआ। इस अवसर पर आचार्य श्री ने पंचकल्याणक की महिमा बताते हुए कहा की भाषण से भगवान बनाने की मांगलिक क्रिया में जहां अपूर्व धर्म की प्रभावना होती है वहीं प्रमुख पात्र बनकर धर्मात्मा असीम पुण्य का संचय करते हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का जन्म एक बार मां की कोख से व दूसरी बार जिनवाणी माँ से होता हैं। पंचकल्याणक में पाषण से भगवान नहीं एक इंसान को भगवान बनने की क्रियोओ से गुजरना पड़ता है। भगवान के गर्भ में आने के 6 माह पहले से ही रत्नों की वर्षा होने लगती है। इसी तरह गुवाहाटी में होने जा रहे पंचकल्याणक महोत्सव कि 6 माह पहले से ही सूर्य पहाड़ समिति द्वारा पंचकल्याणक कि भूमिका मनाए जाने लगी थी। जहां पर भगवान के पंच- कल्याणक की क्रियाएं होगी। यह जानकारी पंचकल्याणक प्रचार प्रसार समिति द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।।

सुनील कुमार सेठी
प्रचार प्रसार विभाग पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव गुवाहाटी (असम)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here